महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों से मुंह मांगी कीमत नहीं वसूल पाएंगे निजी अस्पताल, सरकार ने तय की नई दरें

मुंबई, जून 2। कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देशभर के अस्पतालों में इलाज के नाम पर मोटी रकम वसूले जाने के कई मामले सामने आए थे। अभी कोरोना की दूसरी लहर का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, लेकिन तीसरी लहर को लेकर तैयारियां चल रही हैं। महाराष्ट्र सरकार भी कोरोना की तीसरी लहर की खास तैयारियां कर रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हेल्थ सिस्टम को दुरुस्त करने में लगे हैं। इस बीच उन्होंने कोरोना मरीजों के लिए एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। दरअसल, महाराष्ट्र में अब कोरोना का इलाज कराने वाले मरीजों से अस्पताल मुंह मांगी कीमत नहीं वसूल कर पाएंगे, क्योंकि राज्य सरकार ने इलाज का रेट तय कर दिया है।

Maharashtra

सरकार के रेट के अनुसार ही बिल लेंगे प्राइवेट अस्पताल

महाराष्ट्र में प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी को रोकने के लिए राज्य सरकार ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें राज्य के सभी शहरों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है और श्रेणी के हिसाब से इलाज का रेट तय किया गया है। जो रेट सरकार की तरफ से तय किए गए हैं, उससे अधिक कोई भी निजी अस्पताल बिल नहीं ले पाएगा। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया कि राज्य सरकार ने यह दर पहले भी तय की थी। हालांकि, तब शहरों का वर्गीकरण नहीं किया गया था।

तीन श्रेणियों में बांटे गए शहर

राज्य सरकार के नोटिफिकेशन के मुताबिक, श्रेणी A में मुंबई सहित महानगर क्षेत्र, पुणे और पुणे महानगर क्षेत्र, नागपुर (नागपुर मनपा, दिगडोह और वाडी)। कैटिगिरी B में नासिक, औरंगाबाद, अमरावती, भिवंडी, सोलापुर, कोल्हापुर, वसई-विरार, मालेगांव, नांदेड़ और सांगली सहित सभी जिला मुख्यालय को शामिल किया गया है। A और B के अलावा जो शहर बचे हैं, उन्हें श्रेणी C में शामिल किया गया है।

आइसोलेशन वॉर्ड का चार्ज

सरकार के नए नोटिफिकेशन के मुताबिक, A कैटिगिरी में आने वाले शहरों में कोई कोरोना मरीज अगर आइसोलेशन वॉर्ड में जाता है तो उसे प्रतिदिन 4000 रुपए के हिसाब से बिल देना होगा। वहीं B श्रेणी के शहरों में ये रेट 3000 रुपए और C श्रेणी के शहरों में ये दर 2400 रुपए प्रतिदिन होगी।

वेंटिलेटर सहित ICU का प्रतिदिन चार्ज

A श्रेणी वाले शहरों में कोरोना मरीजों के लिए वेंटिलेटर वाले ICU में प्रतिदिन का खर्च 9000 रुपए होगा। वहीं B कैटेगरी वाले शहरों में वेंटिलेटर वाले ICU का डेली चार्ज 6700 रुपए होगा और C कैटेगरी वाले शहरों में ये कीमत 5400 रुपए प्रतिदिन होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+