महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी की बिगड़ी तबीयत, दिल का दौरा पड़ने से हालत गंभीर, ICU में भर्ती
Maharashtra News: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पू्र्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
हिंदुजा अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि 86 वर्षीय मनोहर जोशी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर है।

डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
उन्होंने अपने बयान में बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी हालत गंभीर है। उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
इससे पहले भी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती हुए थे मनोहर जोशी
वहीं, इससे पहले भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंब के पीडी हिंदुजा हॉस्पिटल एंड मेडिकल रिसर्च सेंट्रल में भर्ती करवाया गया था। मनोहर जोशी को ब्रेन ट्यूमर बीमारी के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। 86 वर्षीय मनोहर जोशी को हिंदुजा अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टरों की एक टीम की देखरेख में आईसीयू में भर्ती किया गया था।
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में कहां उलझ गया विपक्ष, 'इंडी' अलायंस में सीट-बंटवारे पर क्या चल रहा है खेल?
जब उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब उनसे मिलने महाराष्ट्र के तात्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी अस्पताल पहुंचे थे। मनोहर जोशी ने शिवसेना-भाजपा गठबंधन के अंतर्गत 1995 से 1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाााली थी। मनोहर जोशी 2002 से 2004 तक लोकसभा के अध्यक्ष भी रहे। शिवसेना के वरिष्ठ नेता ने एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया और 1967 में राजनीति में प्रवेश किया।
यह भी पढ़ें- OMG! महाराष्ट्र में सड़क पर 300 मरीजों का इलाज, पेड़ से लटकाई गई सलाइन की बोतलें, जानें वजह?












Click it and Unblock the Notifications