सिर्फ 2 रुपए किलो बिक रहे टमाटर, किसानों को भारी घाटा, नागपुर-मुंबई हाईवे पर ऐसे उड़ेल दीं ट्रॉलियां
मुंबई। उत्तर भारत के कई शहरों में लोगों को ताजा एवं सस्ते टमाटर खरीदने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। मगर, महाराष्ट्र के नासिक और औरंगाबाद जिलों में टमाटर की कोई कमी नहीं है। यहां टमाटरों का उत्पादन इतना ज्यादा होता है कि हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर फेंकने पड़ जाते हैं। किसान घाटा झेलते हैं, क्योंकि थोक विक्रेताओं की कम खरीद दरों के कारण वे अपनी लागत भी नहीं निकाल पाते। आज नागपुर-मुंबई हाईवे पर कई गांव-कस्बों के किसानों ने जगह-जगह कई टन टमाटर फेंके। किसानों ने कहा कि, टमाटर के भाव 2 रुपए किलो तक लगाए गए, ऐसे में भला कैसे मुनाफा हो सकता है?
Recommended Video

शिलगांव थाना के प्रभारी सहायक पुलिस निरीक्षक रवींद्र खांडेकर के मुताबिक, किसान टमाटरों की अच्छी कीमत न लगाए जाने की वजह से परेशान हैं और यही वजह है कि किसान टमाटर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली राजमार्ग के किनारे उड़ेल गए। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि, औरंगाबाद जिले के गंगापुर तालुका के किसान अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर लासुर स्टेशन पहुंचे और वहीं टमाटर को राजमार्ग के किनारे फेंक दिया।
इसी तरह गंगापुर के धमोरी खुर्द गांव के उप सरपंच रवींद्र चव्हाण ने कहा, "2 रुपये किलो का भाव लग रहा है..., हमें इससे क्या बचेगा"

एक और किसान ने कहा, 'थोक विक्रेता हमारे टमाटर को 100 रुपये प्रति क्रेट के हिसाब से ले रहे हैं। एक क्रेट लगभग 25 किलो का होता है। अब सोचिए कि, मुनाफा कैसे होगा? यदि रेट 300 रुपये प्रति क्रेट होगी, तो हमारे लिए नुकसान की स्थिति नहीं होती है। मुनाफे के लिए यह रेट बढ़ाए जाने चाहिए।'
सड़क किनारे इतनी बड़ी मात्रा में सड़ते टमाटरों को देखकर बड़े शहरों के लोग जरूर चिंतित होते होंगे कि, उन्हें तो टमाटर मिल नहीं पा रहे और दूसरी ओर किसानों की भी बर्बादी हो रही है। सब्जियां उत्पादित करने वाले किसानों का कहना है कि, सरकार को इस मामले पर गौर करना चाहिए और अगर दरों में और कमी आती है तो सरकार को नुकसान की भरपाई करनी चाहिए।

इसी तरह गुजरात में सड़ती है प्याज
जैसे महाराष्ट्र में टमाटर बिगड़ रहे हैं...कुछ इसी तरह गुजरात के कई जिलों में प्याज की पैदावार करने वाले किसान भी घाटा झेलते हैं। गुजरात में भावनगर समेत कई जिलों में हजारों किलो प्याज सड़कों किनारे फेंकने पड़ती है। किसान यूनियनों का कहना हैं कि, सरकार बेहतर खरीद व्यवस्था बनाए तो सब्जी खरीदने वाले ग्राहक और विक्रेता दोनों का फायदा हो सकता है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications