महाराष्ट्र की राजनीति में एक और भूचाल, देवेंद्र फडणवीस बोले- एकनाथ शिंदे बनेंगे राज्य के नए मुख्यमंत्री

मुंबई, जून 30। महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एक और नया भूचाल आ गया है। दरअसल, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है बीजेपी और एकनाथ शिंद गुट के बीच गठबंधन हुआ है और एकनाथ शिंदे राज्य के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद से ही यह माना जा रहा था कि देवेंद्र फडणवीस ही राज्य के नए सीएम होंगे, लेकिन तमाम अटकलों को गलत साबित करते हुए बीजेपी ने सीएम का पद एकनाथ शिंदे को दिया है।

Eknath Shinde new cm of Maharashtra

देवेंद्र फडणवीस नहीं होंगे सरकार का हिस्सा

देवेंद्र फडणवीस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एकनाथ शिंदे को बीजेपी की ओर से पूरा समर्थन है और रहेगा। उन्होंने बताया कि एकनाथ शिंदे आज शाम को 7:30 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस दौरान देवेंद्र फडणवीस ने यह भी कहा कि वो इस सरकार में नहीं होंगे। इससे यह माना जा रहा है कि उन्हें ना तो डिप्टी सीएम बनाया जाएगा और ना ही कैबिनेट में रखा जाएगा। ऐसे में संभावना है कि बीजेपी की ओर से कोई नया चेहरा राज्य का डिप्टी सीएम हो सकता है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में देवेंद्र फडणवीस ने क्या कहा?

- देवेंद्र फडणवीस ने इस दौरान कहा कि भाजपा ने हिंदुत्व के नाम पर शिंदे जी को समर्थन देने का फैसला किया है। इस दौरान उन्होंने उद्धव ठाकरे पर हिंदुत्व को भूलने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार ने जनता के जनादेश का अपमान किया था, क्योंकि उन्होंने हमारे साथ मिलकर चुनाव लड़ा, लेकिन नतीजों के बाद सत्ता के लिए एनसीपी और कांग्रेस से हाथ मिला लिया।

- देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना में एक बालासाहेब ठाकरे थे, जो दाऊद का विरोध करते थे, लेकिन उसी शिवसेना सरकार के मंत्री के दाऊद से लिंक सामने आए। इतना ही नहीं उस मंत्री के जेल जाने के बाद भी उसे सरकार से निकाला नहीं गया।

- देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि शिवसेना के अंदर महाविकास अघाड़ी गठबंधन के विरोध में लंबे समय से आवाज उठ रही थी, लेकिन उस आवाज को दबाया जा रहा था। शिवसेना विधायक मांग कर रहे थे कि कांग्रेस और एनसीपी से गठबंधन खत्म किया जाए, लेकिन उद्धव ठाकरे ने इन विधायकों की अनदेखी कर एमवीए गठबंधन के सहयोगियों को प्राथमिकता दी, इसलिए इन विधायकों ने आवाज बुलंद की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+