जैकलीन फर्नांडीज को लेकर ED ने किया नया खुलासा, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को गिफ्ट में दिए ये कीमती सामान

मुंबई, 13 दिसंबर। 200 करोड़ रुपए की रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ अपने आरोप पत्र में कहा कि उसने एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को 'शेखर रत्न वेला' के रूप में अपना परिचय दिया। बीते दिनों ईडी ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा था कि सुकेश ने जैकलीन को करोड़ों रुपए के गिफ्ट भी दिए थे।

ED made a new disclosure about Jacqueline Fernandez and thug Sukesh Chandrashekhar

ठग सुकेश चंद्रशेखर ने सबसे पहले दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में जैकलीन फर्नांडिस से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसकी कॉल का जवाब नहीं दिया क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि वह कौन है। एजेंसी ने यह भी खुलासा किया कि सुकेश चंद्रशेखर ने अपने मेकअप आर्टिस्ट शान मुत्तथिल के जरिए एक्ट्रेस से संपर्क किया। मेकअप आर्टिस्ट को कथित तौर पर एक सरकारी अधिकारी होने का दावा करने वाले किसी व्यक्ति का फोन आया, जिसने कहा था कि एक्ट्रेस को शेखर रत्न वेला के संपर्क में रहना चाहिए, जो एक 'बहुत महत्वपूर्ण व्यक्ति' है।

यह भी पढ़ें: करोड़ों की मालकिन हैं जैकलीन फर्नांडिस, कुल संपत्ति जान हैरान रह जाएंगे आप

गिफ्ट्स को लेकर जैकलीन फर्नांडीज ने एजेंसी को दिए अपने बयान में कहा कि सुकेश चंद्रशेखर ने उन्हें दो जोड़ी हीरे की बालियां, दो हर्मीस कंगन और तीन बिर्किन बैग और एक जोड़ी लुई वीटन जूते दिए थे। इसके अलावा उसने जिम में पहनने के लिए गुच्ची की दो ड्रेस और 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली के मामले में मुख्य आरोपी बदमाश से पत्थरों का एक बहुरंगी कंगन भी मिला। पीएमएलए अधिनियम की धारा 50 के तहत दर्ज अपने बयान में सुकेश चंद्रशेखर ने कहा था कि उसने एक्ट्रेस को चैनल, गुच्ची से 15 जोड़ी झुमके, पांच बिर्किन बैग और अन्य लक्जरी सामान दिए। उसने यह भी दावा किया कि जैकलीन फर्नांडीज कार्टियर की चूड़ियाँ और अंगूठियाँ और टिफनी एंड कंपनी द्वारा रोलेक्स घड़ियों के अलावा एक ब्रेसलेट भी गिफ्ट में दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+