करोड़ों की मालकिन हैं जैकलीन फर्नांडिस, कुल संपत्ति जान हैरान रह जाएंगे आप
करोड़ों की मालकिन हैं जैकलीन फर्नांडिस, कुल संपत्ति जान हैरान रह जाएंगे आप
मुंबई, 06 दिसंबर: बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस की संपत्ति और इनकम को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। असल में जैकलीन की प्रोपर्टी को लेकर चर्चाएं तब शुरू हुई, जब उनका नाम भारत के महाठग सुकेश चंद्रेशेखर के साथ जुड़ा है। 200 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के ठग सुकेश चंद्रशेखर के साथ जैकलीन की कुछ रोमांटिक फोटोज वायरल हुई हैं। ईडी ने कहा है कि जैकलीन को सुकेश ने अब तक कुल 10 करोड़ के गिफ्ट दिए हैं। मनी लॉन्ड्रिंग मामले पर जैकलीन से भी ईडी पूछताछ कर रही है। इन विवादों के बीच बता दें कि जैकलीन करोड़ों की मालकिन हैं। उनका नाम बॉलीवुड की सबसे अमीर एक्ट्रेस में शुमार है। आइए जानें कितनी है जैकलीन फर्नांडिस की कुल संपत्ति।
Recommended Video

75 करोड़ की मालकिन हैं जैकलीन फर्नांडिज
caknowledge.com के मुताबिक जैकलीन फर्नांडीज की कुल संपत्ति 10 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ रुपये है। जैकलीन की कमाई का प्रमुख स्रोत फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट है। 2019 में फोर्ब्स इंडिया ने जैकलीन फर्नांडिज की वार्षिक कमाई का अनुमान 9.50 करोड़ रुपये लगाया था। जबकि 2019 में जैकलीन की कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हुई थी। जैकलीन की एक महीने की कमाई 50 लाख से 1 करोड़ है। वहीं जैकलीन की वार्षिक कमाई 8 करोड़ के आसपास की है।

एक फिल्म के लिए 3 से 4 करोड़ लेती हैं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडिज एक फिल्म करने के लिए 3 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके अलावा फिल्म में कोई आइटम सॉन्ग करने के लिए जैकलीन डेढ़ से 2 करोड़ रुपये लेती हैं। जैकलीन की कुल संपत्ति लगभग 8 से 10 प्रतिशत हर साल बढ़ रही है। जैकलीन ने हाल ही में मोजोस्टार के साथ साझेदारी में अपना क्लोदिंग एक्टिववियर ब्रांड "जस्ट एफ" लॉन्च किया है।

किन-किन ब्रांड से पैसे कमाती हैं जैकलीन
जैकलीन के ब्रांड एंडोर्समेंट के उनके पोर्टफोलियो में 11 ब्रांड शामिल हैं। जैकलीन जानवरों के अनुकूल उत्पादों की समर्थक है, इसलिए वह अपने ब्रांड के विज्ञापन को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं। जैकलीन के ब्रांड एंडोर्समेंट में डाबर, नोवा द आईवियर ब्रांड, ट्रेसेम, कैसियो, द बॉडी शॉप, कलरबार कॉस्मेटिक्स शामिल हैं।
जैकलीन का अपना रेस्तरां बिजनेस भी है। जैकलीन का श्रीलंका के कोलंबो में एक रेस्तरां है। इसक अलावा एक्ट्रेस जूस बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी 'राक्यन बेवरेजेज' में भी निवेश किया है।

कई लग्जरी कार हैं जैकलीन के पास
जैकलीन को गाड़ियों का बहुत शौक है। जैकलीन के पास कई तरह की कारें भी हैं जिनमें मर्सिडीज मेबैक, जो लगभग 2.50 करोड़ रुपये की है। वहीं रेंज रोवर है, जिसकी कीमत लगभग 2.10 करोड़ रुपये है। वहीं एक्ट्रेस के पास जीप कंपास भी है। जैकलीन के पास ''हमर एच 2" भी है, यह भारत में सबसे मजबूत ऑफ-रोडर कार है। कार की कीमत 1 करोड़ है।

आलिशान घर की मालकिन हैं जैकलीन
जैकलीन फर्नांडीज के पास भारत में और श्रीलंका में भी कई संपत्तियां हैं। जैकलीन का जुहू मुंबई में समुद्र के सामने एक घर है। घर का इंटीरियर डिजाइन आशीष शाह ने किया है। उनके घर में एक सफेद पियानो और घोड़ों की सफेद और काली पेंटिंग है, जिसे सलमान खान ने गिफ्ट दिया था। इस घर की कीमत 7 करोड़ है। हाल ही में जैकलीन ने श्रीलंका के साउथ कोस्ट पर एक आइलैंड खरीदा है। इस आइलैंड की कीमत उन्हें 4.52 करोड़ है।

फोर्ब्स इंडिया की लिस्ट में 32 नंबर पर हैं जैकलीन
जैकलीन भारत की फेमस सेलेब्रिटी में से एक हैं। जैकलीन फोर्ब्स इंडिया के अनुसार 32 नंबर की सूची में रैंकिंग कर रही हैं। जैकलीन बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक हैं। जैकलीन मिस यूनिवर्स श्रीलंका भी हैं। जैकलीन एक्ट्रेस के साथ-साथ एक कमाल की पोल डांसर भी हैं। जैकलीन ने 23 जुलाई 2019 को एक यू-ट्यूब चैनल भी बनाया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों में भी जैकलीन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 50 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।

33 फिल्में कर चुकी हैं जैकलीन
जैकलीन ने 2009 में अमिताभ बच्चन और रितेश देशमुख के साथ फिल्म 'अलादीन' से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। लेकिन जैकलीन की पहली सफल फिल्म मर्डर 2 थी, जो 2011 में रिलीज हुई थी। ये एक थ्रिलर फिल्म थी, इसके जैकलीन के साथ इमरान हाशमी थे। जैकलीन की फिल्म मर्डर 2 उनकी पहली व्यावसायिक सफलता थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया जिसमें हाउस फुल 2, हाउस फुल 3, किक और रेस 3 शामिल हैं। किक अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। जैकलीन ने अब तक कुल 33 फिल्मों में काम किया है। जैकलीन एक डांस रियलिटी शो ''झलक दिखला जा'' के नौवें सीजन की जज भी थीं।
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Vivian Dsena Baby Boy: दूसरी बार पिता बने विवियन डीसेना, पत्नी नूरान अली ने बेटे को दिया जन्म -
Sonam Kapoor 40 साल की उम्र में दोबारा बनीं मां, शेयर की ये प्यारी सी पोस्ट, जानें बेटा हुआ या बेटी? -
Jonita Gandhi: कौन हैं जोनिता गांधी, जिनके बोल्ड मूव्स के दीवाने हुए लोग? Pawan Singh के साथ कर दिया ऐसा काम -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 11: रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने 11वें दिन तोड़े सारे रिकॉर्ड, की इतनी कमाई -
Rajat Dalal Caste: Bigg Boss 18 फेम रजत दलाल किस जाति से हैं? शेरवानी में गंगा किनारे रचाई शादी, दुल्हन कौन? -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
LPG Price Today Delhi NCR: दिल्ली में गैस सिलेंडर महंगा, 14.2Kg का नया रेट क्या है? जानें आज का ताजा भाव -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH












Click it and Unblock the Notifications