Dhananjay Munde: कब-कब विवादों में फंसे हैं NCP MLA धनंजय मुंडे, बहन पंकजा के साथ क्या हुआ था?
Dhananjay Munde Controversy: महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और एनसीपी (NCP) विधायक धनंजय मुंडे (Dhananjay Munde) का राजनीतिक जीवन विवादों से घिरा रहा है। हाल ही में, बीड के सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराडफ (Walmik Karad) का नाम सामने आने के बाद उन्हें आखिरकार मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा है।
धनंजय मुंडे भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत गोपीनाथ मुंडे के भतीजे हैं। उनका गोपीनाथ मुंडे की बेटी और अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे के साथ भी पहले विवाद हो चुका है। पंकजा अभी भी उसी देवेंद्र फडणवीस सरकार में बीजेपी कोटे से मंत्री हैं, जिससे सरकार से धनंजय ने इस्तीफा दिया है।

Dhananjay Munde Controversy: प्रशासनिक हस्तक्षेप से जुड़ा विवाद
धनंजय मुंडे जब पिछली एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली महायुति सरकार में कृषि मंत्री थे, तब उन पर कृषि सचिव के ट्रांसफर को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि उन्होंने विभागीय योजनाओं के विरोध करने वाले अधिकारी का तबादला करवाया, जिससे सरकारी खजाने को संभावित नुकसान हो सकता था।
Dhananjay Munde Resignation: हत्याकांड में करीबी का नाम आने की वजह से देना पड़ा इस्तीफा
बीते साल (2024)उनके करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड का नाम बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में सामने आया। इस मामले में धनंजय मुंडे की सीधी संलिप्तता नहीं थी, लेकिन उनके सहयोगी पर लगे आरोपों ने उनकी छवि को गहरा आघात पहुंचाया और आखिरकार इसी को उनके इस्तीफे का कारण माना जा रहा है।
Dhananjay Munde resign: परिवार में राजनीतिक लड़ाई
धनंजय मुंडे और उनकी चचेरी बहन पंकजा मुंडे (Pankaja Munde) के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता जगजाहिर है। वे कभी बीजेपी (BJP) का हिस्सा थे, लेकिन 2013 में एनसीपी में शामिल हो गए। 2019 विधानसभा चुनाव में उन्होंने परली में बीजेपी की पंकजा मुंडे को हराकर राजनीतिक समीकरण बदल दिए। हालांकि, बाद में जब एनसीपी महायुति में शामिल हो गई तो फिर धीरे-धीरे भाई और बहन के बीच की सियासी दुरियां मिटनी शुरू हो गईं।
Dhananjay Munde Sex Scandal allegations: यौन उत्पीड़न के आरोप
जनवरी 2021 में सिंगर रेणु शर्मा (Renu Sharma) ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। हालांकि, धनंजय मुंडे ने इसे झूठा बताया और कहा कि वे रेणु शर्मा की बहन करुणा शर्मा के साथ संबंध में थे और उनके दो बच्चे भी हैं। बाद में रेणु शर्मा ने अपनी शिकायत वापस ले ली, यह कहते हुए कि इसे राजनीतिक साजिश के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था।
Dhananjay Munde: अश्लील टिप्पणी और FIR
2019 में चुनाव प्रचार के दौरान धनंजय मुंडे का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे थे। हालांकि, मुंडे ने आरोपों को खारिज किया और कहा कि उनका भाषण एडिट किया गया था।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। संयोग से भाषण एडिट करने की शिकायत उसी वाल्मिक कराड ने की थी, जिनकी नजदीकियां उनके कुर्सी जाने की अभी वजह बन गई।
Dhananjay Munde first wife: पहली पत्नी से घरेलू हिंसा का आरोप
2022 में करुणा शर्मा ने धनंजय मुंडे पर घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया। उन्होंने दावा किया कि मुंडे ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। अदालत ने फैसला सुनाया कि करुणा शर्मा और उनकी बेटी को 2 लाख प्रति महीने का अंतरिम गुजारा भत्ता मिले। धनंजय मुंडे ने इस विवाह को स्वीकारने से इनकार किया था, लेकिन अदालत ने उनकी दलील को खारिज कर दिया।
Dhananjay Munde Controversy: राजनीतिक छवि पर प्रभाव
धनंजय मुंडे पर लगे विवादों ने उनकी राजनीतिक छवि को बार-बार नुकसान पहुंचाया है। हालांकि, वे हर बार इन विवादों से निकलकर फिर से राजनीति में सक्रिय हो जाते हैं। लेकिन हालिया घटनाओं ने उनकी साख पर बट्टा जरूर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications