Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Maharashtra Cabinet Ministers: महाराष्‍ट्र सरकार 2024 में इन मंत्रियों की जगह नए चेहरों को मौका!

Maharashtra New Ministers list 2024: महाराष्‍ट्र सरकार 2024 में मुख्‍यमंत्री व उपमुख्‍यमंत्री के नाम तय होने के साथ ही यह चर्चा शुरू हो गई है कि एकनाथ शिंदे सरकार के कितने मंत्रियों को दोबारा मौका मिलेगा और कौन-कौन मंत्रिमंडल से बाहर होगा? महाराष्‍ट्र की नई सरकार में भाजपा और शिवसेना से संभावित मंत्रियों की सूची वायरल हो रही है। वहीं, कई मंत्रियों के बारे में दावा किया जा रहा है कि उनका पत्‍ता कट सकता है।

एनबीटी की खबर के अनुसार महाराष्‍ट्र की महायुति सरकार 2024 में डॉ विजयकुमार गावित, चंद्रकांत पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, सुरेश खाड़े को दोबारा मौका मिलने की संभावना नहीं है। बीजेपी उनकी जगह नए चेहरों को मौका दे सकती है। वहीं, देवेंद्र फणडवीस व एकनाथ शिंदे के कई करीबी मंत्री एक बार फिर से कैबिनेट में जगह बनाने में सफल हो सकते हैं। ऐसे संभावित मंत्रियों की सूची में गिरीश महाजन, रवींद्र चव्हाण, मंगलप्रभात लोढ़ा, राधाकृष्ण विखे पाटिल, अतुल सावे आदि के नाम हैं।

यह भी पढ़ें- Maharashtra Ministers List: महाराष्‍ट्र में ये MLA बन सकते हैं मंत्री, शपथ ग्रहण से पहले देखें पूरी सूची

maharashtra government oath ceremony 2024

उल्‍लेखनीय है कि आज चार दिसम्‍बर को विधायक दल की बैठक के बाद मुख्‍यमंत्री और उपमुख्‍यमंत्री के नाम तय होने के बाद मुंबई के आजाद मैदान में पांच दिसंबर को शाम साढ़े पांच बजे होने वाले महाराष्‍ट्र सरकार शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों तेज कर दी गईं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना कर तैयारियों का जायजा लिया। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर आजाद मैदान के आस-पास की यातायात व्‍यवस्‍था में फेरबदल किया गया है। साथ ही सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

बीजेपी के संभावित मंत्री

रविंद्र चव्हाण, विधायक डोंबिवली
नितेश राणे, विधायक कुदाल
गणेश नाईक, विधायक ऐरोली
मंगलप्रभात लोढा, विधायक मालाबार हिल
आशिष शेलार, विधायक बांद्रा पश्चिम
राहुल नार्वेकर, विधायक कोलाबा
अतुल भातखलकर, विधायक कांदिवली
शिवेंद्र सिंह राजे भोसले, विधायक सतारा
गोपीचंद पडलकर, विधायक जाट
माधुरी मिसाल, विधायक पार्वती पुणे
राधाकृष्ण विखे पाटील, विधायक शिरडी
चंद्रशेखर बावनकुले, विधायक कामठी
संजय कुटे, विधायक जलगांव जामोद
गिरीश महाजन, विधायक जामनेर
जयकुमार रावल, विधायक सिंदखेड़ा
पंकजा मुंडे, विधान परिषद
अतुल सावे, विधायक औरंगाबाद पूर्व

शिवसेना के संभावित मंत्री

एकनाथ शिंदे
दादा भुसे
शंभूराज देसाई
गुलाबराव पाटील
अर्जुन खोतकर
संजय राठौड़
उदय सामंत

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+