Maharashtra Ministers List: महाराष्‍ट्र में ये MLA बन सकते हैं मंत्री, शपथ ग्रहण से पहले देखें पूरी सूची

Maharashtra Cabinet Ministers List: महाराष्‍ट्र महायुति सरकार की धुंधली तस्‍वीर साफ हो गई है। भाजपा कोटे से देवेंद्र फणडवीस मुख्‍यमंत्री, शिवसेना से एकनाथ शिंदे व राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से अजित पवार डिप्‍टी सीएम होंगे। महाराष्‍ट्र सरकार 2024 का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर साढ़े पांच बजे मुम्‍बई के आजाद मैदान में होगा। इस बीच महाराष्‍ट्र से मंत्री बन सकने वाले विधायकों के नामों पर भी चर्चा हो रही है।

महाराष्‍ट्र में नई सरकार के गठन से पहले भाजपा और शिवसेना कोटे से मंत्री बन सकने वाले विधायकों के नाम चर्चा में हैं। महाराष्‍ट्र के संभावित मंत्रियों में से कौन मंत्री पद की शपथ लेगा? यह कल शाम को ही पता चल सकेगा। abplive.com के अनुसार महाराष्‍ट्र सरकार 2024 के संभावित मंत्रियों की सूची सामने आई है, जो इस प्रकार है।

Maharashtra Mahayuti Government 2024

बीजेपी के संभावित मंत्री

कोकण

रविंद्र चव्हाण
नितेश राणे
गणेश नाईक

मुंबई

मंगलप्रभात लोढा
आशिष शेलार
राहुल नार्वेकर
अतुल भातखलकर

Maharashtra Ministers List

पश्चिम महाराष्ट्र

शिवेंद्रसिंहराजे भोसले
गोपीचंद पडलकर
माधुरी मिसाल
राधाकृष्ण विखे पाटील

विदर्भ

चंद्रशेखर बावनकुले
संजय कुटे
उत्तर महाराष्ट्र
गिरीश महाजन
जयकुमार रावल

मराठवाडा

पंकजा मुंडे
अतुल सावे

शिवसेना के संभावित मंत्री

एकनाथ शिंदे
दादा भुसे
शंभूराज देसाई
गुलाबराव पाटील
अर्जुन खोतकर
संजय राठौड़
उदय सामंत

महाराष्‍ट्र में महायुति ने जीती 230 सीटें

उल्‍लेखनीय है कि महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की अगुवाई वाले महायुति गठबंधन में बम्‍पर सीटें जीतीं। महाराष्‍ट्र विधानसभा की कुल 288 में से महायुति के खाते में 230 सीटें आईं जबकि बहुमत का आंकड़ा 145 सीटें हैं। महायुति में भाजपा ने 132, शिवसेना शिंदे ने 57 और अजित पवार एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत दर्ज की।

महाराष्‍ट्र विधानसभा की सभी 288 सीटों पर 20 नवंबर को सिंगल फेज में मतदान हुआ था। 23 नवंबर को महाराष्‍ट्र के नतीजे घोषित किए। अबकी बार भी महायुति सरकार बनी। 26 नवंबर को महाराष्‍ट्र की मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्‍त हो गया। चुनाव परिणाम के बाद से महाराष्‍ट्र मुख्‍यमंत्री पद को लेकर घटक दलों में सहमति नहीं बन पा रही थी। कभी खबर आ रही थी कि शिंदे को डिप्‍टी सीएम बनना मंजूर नहीं।

चार दिसंबर को महायुति के विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें देवेंद्र फणडवीस मुख्‍यमंत्री व एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्‍टी सीएम बनना तय हुआ। उधर, आजाद मैदान में पांच दिसंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+