महाराष्ट्र में कोरोना पर काबू के लिए आनंद महिंद्रा ने दी खास सलाह, बोले- लॉकडाउन नहीं ये करना होगा

महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों पर काबू के लिए आनंद महिंद्रा ने राज्य और केंद्र को दी खास सलाह, बोले- लॉकडाउन नहीं ये करिए

मुंबई। देश के बड़े कारोबारी आनंद महिंद्रा ने देश के कुछ हिस्सों खासतौर से महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण फिर से बढ़ने पर चिंता जताई है। आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर इसको लेकर लिखा है। उन्होंने कहा है कि महाराष्ट्र में जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़े हैं, उनको लेकर निश्चित तौर पर फिक्र होनी चाहिए और इसे रोकने के लिए कदम उठाने चाहिएं। हालांकि उन्होंने लॉकडाउन लगाने की बजाय टीकाकरण तेज करने की मांग की है।

Coronavirus Anand Mahindra says Maharashtra needs emergency permission to vaccinate every willing person

आनंद महिंद्रा ने महाराष्ट्र में नई पाबंदियां लागू करने से जुड़ूी एक खबर शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा, देश में हर रोज कोरोना के जो नए मामले आ रहे हैं, उसमें आधे से ज्यादा मामले महाराष्ट्र से हैं। महाराष्ट्र देश की आर्थिक गतिविधि का केंद्र है, यहां कड़ी पाबंदिया या लॉकडाउन राज्य को कमजोर करेगा। मेरा मानना है कि महाराष्ट्र में हर इच्छुक व्यक्ति को टीका लगाया जाए।इसके लिए आपातकालीन अनुमति दी जाए और टीकाकरण तेज किया जाए। जहां तक मेरी जानकारी है, देश में वैक्सीन की कमी नहीं है। आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को भी टैग किया है।

ट्विटर पर एक यूजर के महाराष्ट्र में टेस्टिंग तेज करने की सलाह पर भी आनंद महिंद्रा ने वैक्सीनेशन में तेजी की बात कही है। आनंद महिंद्रा ने कहा कि मैं टेस्टिंग तेज करने की बात ये भी सहमत हूं लेकिन जब तक टीकाकरण में तेजी नहीं आएगी, हम कोरोना की कभी दूसरी, कभी तीसरी तो कभी चौथी वेव का शिकार होंगे।

महाराष्ट्र में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

महाराष्ट्र में बीते कुछ दिनों में कोरोना के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं। बीते चार दिनों में हर रोज राज्य में 15 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना के कुल एक्टिव केसों में से 58 फीसी मामले अकेले महाराष्ट्र से ही हैं। इस समय कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में मिल रहे हैं। लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन भी लगा दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+