IPL 2026: प्लेऑफ़ के लिए वैभव सूर्यवंशी और धोनी की टीमों में टक्कर, 3 फ्रेंचाइजी के पास बड़ा मौका
IPL 2026 का लीग चरण अब अपने सबसे अहम मोड़ पर पहुंच चुका है। हर मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल का समीकरण बदल रहा है और प्लेऑफ की रेस लगातार रोमांचक होती जा रही है। कुछ टीमें टॉप-4 की तरफ तेजी से बढ़ रही हैं, जबकि कई फ्रेंचाइजियों के लिए अब हर मैच करो या मरो जैसा बन चुका है।
इस समय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस सबसे मजबूत स्थिति में नजर आ रही हैं। तीनों टीमों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और अंक तालिका में टॉप तीन में अपनी जगह बनाई हुई है। इनके नेट रन रेट ने भी बाकी टीमों के मुकाबले इन्हें फायदा पहुंचाया है, जिससे प्लेऑफ की राह काफी आसान दिखाई दे रही है।

राजस्थान-चेन्नई की स्थिति
दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की स्थिति उतनी सुरक्षित नहीं है। दोनों टीमों के पास अभी मौका जरूर है, लेकिन आगे की राह काफी कठिन रहने वाली है। अब इनके लिए सिर्फ जीत ही नहीं, बड़े अंतर से जीत भी अहम हो सकती है ताकि नेट रन रेट में सुधार हो सके। राजस्थान छठे और चेन्नई पांचवें स्थान पर हैं।
वैभव सूर्यवंशी से बड़ी उम्मीदें
राजस्थान रॉयल्स के लिए युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की फॉर्म बड़ी उम्मीद बनकर सामने आई है। टीम को आने वाले मुकाबलों में उनसे एक बार फिर तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को अपने अनुभवी खिलाड़ियों से लगातार प्रदर्शन की जरूरत होगी क्योंकि एक और हार उनके अभियान को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
इस सीजन में प्लेऑफ की लड़ाई पिछले कई वर्षों के मुकाबले ज्यादा कड़ी दिखाई दे रही है। टेबल में मौजूद टीमों के बीच अंक का अंतर बहुत कम है, इसलिए एक जीत किसी टीम को टॉप-4 में पहुंचा सकती है तो एक हार बाहर होने के खतरे को बढ़ा सकती है।
दो टीमें हो चुकी हैं बाहर
अब आने वाले मुकाबले ही तय करेंगे कि कौन सी टीमें दबाव संभालकर प्लेऑफ में जगह बनाएंगी और किन टीमों का सफर लीग स्टेज में ही खत्म हो जाएगा। सबसे कड़ी टक्कर इस समय अगर देखा जाए, तो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच ही दिखाई दे रही है। मुंबई इंडियंस और लखनऊ इस सीजन बाहर होने वाली शुरुआती दो टीमें हैं।












Click it and Unblock the Notifications