Balen Shah look: बालेन शाह के कपड़ों पर मचा बवाल, 'Black' छोड़ अचानक क्यों अपनाया 'White' लुक?

Balen Shah white look: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने अनोखे अंदाज के लिए हमेशा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सिग्नेचर 'ब्लैक लुक' को छोड़कर पूरी तरह सफेद कपड़े पहनकर सबको चौंका दिया है। बालेन ने सोशल मीडिया पर सफेद शर्ट और स्नीकर्स में अपनी तस्वीर शेयर की, जो देखते ही देखते वायरल हो गई।

बिना किसी कैप्शन की इस पोस्ट ने नेपाल की राजनीति और सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। लोग उनके इस अचानक आए बदलाव को उनके काम करने के तरीके और उनकी बदलती राजनीतिक छवि से जोड़कर देख रहे हैं।

Balen Shah white look

Balen Shah fashion style: अचानक क्यों बदला बालेन का लुक?

बालेन शाह राजनीति में आने से पहले रैपर रहे हैं, इसलिए उन्हें पता है कि अपनी इमेज कैसे बनानी है। काठमांडू के मेयर से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक, वो हमेशा काले चश्मे और काले कोट में ही दिखे। यहां तक कि शपथ के दौरान भी उन्होंने काली नेपाली ड्रेस पहनी थी। अब अचानक सफेद कपड़ों में आना लोगों को हैरान कर रहा है। जानकारों का मानना है कि यह बदलाव सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि जनता को एक नया संदेश देने की कोशिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Balen Shah Public Suggestion Portal: बालेन शाह ने कॉपी किया PM मोदी का फॉर्मूला! 24 घंटे में मिले 5,000 सुझाव

विवादों के बीच 'सॉफ्ट इमेज' की कोशिश

पिछले कुछ समय से बालेन सरकार कई विवादों में घिरी है। काठमांडू में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए गए बुलडोजर और नदी किनारे रहने वाले गरीबों को हटाने के फैसले पर उनकी काफी आलोचना हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि अपनी 'कड़क' छवि को थोड़ा नरम या 'सॉफ्ट' दिखाने के लिए उन्होंने सफेद रंग चुना है। सफेद रंग शांति और सादगी का प्रतीक माना जाता है, जिससे वो जनता के बीच अपनी छवि सुधारना चाहते होंगे।

खामोश रहकर काम करने का अंदाज

प्रधानमंत्री बनने के बाद बालेन शाह ने न तो कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और न ही मीडिया को इंटरव्यू दिया है। वो भीड़भाड़ और भाषणों से दूर रहकर चुपचाप अपना काम करना पसंद करते हैं। उनकी यह खामोशी लोगों के बीच एक रहस्य बनी हुई है। बिना कुछ बोले सिर्फ एक फोटो पोस्ट करके पूरी हेडलाइन बटोर लेना उनके इसी खास अंदाज का हिस्सा है। वो शब्दों से ज्यादा अपने एक्शन और अपनी पर्सनैलिटी से बात करते हैं।

ये भी पढे़ं: Balen Shah Policy: बालेन शाह के अड़ियल रुख से दिल्ली तक हलचल! भारतीय विदेश सचिव ने रद्द किया नेपाल का दौरा

सोशल मीडिया पर जूतों की चर्चा

टिकटॉक और फेसबुक पर लोग बालेन के सफेद जूतों के दीवाने हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री द्वारा पहने गए स्नीकर्स की कीमत मात्र 1200 नेपाली रुपये है। लोग उनकी इस सादगी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। दुकानदारों ने भी अब 'बालेन स्टाइल' के चश्मे और जूते बेचना शुरू कर दिया है। बालेन ने साबित कर दिया है कि प्रधानमंत्री बनने के लिए महंगे ब्रांड्स की नहीं, बल्कि एक मजबूत व्यक्तित्व की जरूरत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+