मुरादाबाद और बिजनौर सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान, सपा ने एसटी हसन-दीपक सैनी को बनाया उम्मीदवार

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सभी पार्टियां धीरे-धीरे अपने उम्मीदवार उतार रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

सपा ने मुरादाबाद और बिजनौर से अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। सपा ने मुरादाबाद से डॉ. एसटी हसन और बिजनौर से दीपक सैनी को उम्मीदवार बनाया है।

-

ओबीसी वर्ग से आने वाले दीपक सैनी को टिकट दिया

इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। सपा ने उत्तर प्रदेश की बिजनौर लोकसभा सीट पर उम्मीदवार को बदल दिया है। समाजवादी पार्टी ने पीडीए का फॉर्मूला देते हुए इस सीट से ओबीसी वर्ग से आने वाले दीपक सैनी को टिकट दिया है।

संभल से शफीकुर रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क लड़ेंगे चुनाव

सपा ने अब तक उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीट में से 47 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले सपा ने 20 मार्च को अपनी छठी लिस्ट जारी की थी। संभल से शफीकुर रहमान बर्क के पोते जियाउर्रहमान बर्क को मैदान में उतारा है।

कांग्रेस पूरे यूपी में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया ब्लॉक के सहयोगी कांग्रेस और अन्य दलों के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है। कांग्रेस पूरे यूपी में 17 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी तो सपा अपने अन्य सहयोगियों के साथ बाकी बची हुई लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव में 1.20 लाख करोड़ खर्च का अंदाजा, जानिए किस पार्टी के पास कितना पैसा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+