लोकसभा चुनाव में 1.20 लाख करोड़ खर्च का अंदाजा, जानिए किस पार्टी के पास कितना पैसा?

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है। अगले महीने की 19 तारीख को लोकसभा चुनाव का पहला चरण होगा। 4 जून को आम चुनाव परिणाम की घोषणा के साथ ही चुनावी प्रक्रिया समाप्त होगी।

चुनाव की बात हो और पैसे का जिक्र न हो ये कुछ जंचता नहीं। भारत उन देशों में से एक है जहां चुनाव में सबसे अधिक खर्च किए जाते हैं। 2019 में हुआ लोकसभा चुनाव तो उस समय तक पूरी दुनिया में हुआ सबसे महंगा चुनाव था। माना जाता है कि उस चुनाव में करीब 60 हजार करोड़ रुपये खर्च हुए थे।

which party has how much money

2024 चुनाव में रिकॉर्ड राशि खर्च

इस बार के चुनाव में ये खर्च 1.20 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जाहिर है कि ये खर्च बढ़ता जा रहा है क्योंकि पार्टियों की आय बढ़ती जा रही है। चुनाव सुधारों की वकालत करने वाले समूह एडीआर ने हाल ही में ये जानकारी दी है कि किस पार्टी के पास कितना पैसा है...

सबसे अधिक BJP की आय

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने 29 फरवरी 2024 को जारी एक रिपोर्ट में बताया कि देश की 6 राष्ट्रीय दलों ने वित्त वर्ष 2022-23 में अपनी कुल आय लगभग 3077 करोड़ रुपए घोषित की है। इसमें बीजेपी का हिस्सा सबसे ज्यादा है। बीजेपी के पास लगभग 2361 करोड़ रुपए हैं। ये देश की सभी राष्ट्रीय दलों की कुल आय का 76.73 फीसदी है।

द एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट से पता चलता है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान बीजेपी की आय में वृद्धि हुई है। यह वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान बीजेपी की कुल आय से करीब 23.15 फीसदी अधिक है। बीजेपी की आय 1917.12 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,360.844 करोड़ पहुंच गई। यानी कि इसमें कुल 443.724 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

कांग्रेस की आय में कमी

सबसे अधिक आय के मामले में कांग्रेस दूसरे नंबर पर है। 452.375 करोड़ रुपए की आय के साथ कांग्रेस के पास कुल आय का 14.70 प्रतिशत है। कांग्रेस की आय में वित्तीय वर्ष 2021-22 के मुकाबले 2022-23 के दौरान 16.42 फीसदी की कमी भी देखने को मिली। कांग्रेस की कुल आय 452.375 करोड़ रुपए थी, जबकि उसने 467.135 करोड़ रुपए खर्च किए, उस वर्ष उसका खर्च उसकी कुल आय से 3.26 प्रतिशत अधिक था।

NPP (नेशनल पीपुल्स पार्टी) राष्ट्रीय राजनीतिक दल का दर्जा प्राप्त पूर्वोत्तर की एकमात्र पार्टी है। इस पार्टी की आय में 502.12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। NPP को वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान कुल 77.562 करोड़ रुपए की आय हुई। यह रकम इससे पहले के वित्तीय वर्ष यानी 2021-22 में 4.87 करोड़ रुपए थी।

आप की आय कम, खर्च अधिक

आम आदमी पार्टी को 85.17 करोड़ रुपए मिले। AAP का खर्च आय के मुकाबले 19.82 फीसदी ज्यादा यानी 102.051 करोड़ रुपए रहा। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की कुल आय 141.661 करोड़ थी और इसने इसका 74.87 फीसदी यानी करीब 106.067 करोड़ रुपए खर्च कर दिया।

बसपा को 20,000 अधिक चंदा नहीं मिला

वहीं, बहुजन समाज पार्टी का कहना है कि उन्हें 2022-23 में 20 हजार रुपए से अधिक की कोई रकम मिली ही नहीं। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 2021-22 के मुकाबले 2022-23 में बहुजन समाज पार्टी की आय में 33.14 फीसदी यानी 14.508 करोड़ रुपए की गिरावट देखने को मिली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+