मीरा रोड स्थित श्मशान घाट में हुआ अभिनेत्री तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से लोगों ने दी श्रद्धांजलि
अभिनेत्री तुनिषा शर्मा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए मुंबई के मीरा रोड इलाके के एक श्मशान घाट लाया गया।

टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार मंगलवार को मीरा रोड स्थित श्मशान घाट में किया गया। नम आंखों से सभी लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। तुनिषा के जानने वाले और साथ काम करने वाले साथी कलाकार उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सोशल मीडिया पर भी तुनिषा शर्मा का श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। अभिनेत्री का पार्थिव शरीर हॉस्पिटल से लाने के बाद उनके मीरा रोड स्थित घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
बता दें कि तुनिषा शर्मा ने शनिवार 24 दिसंबर को एक टीवी शो के सेट पर आत्महत्या कर ली। तुनिषा की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर और वो इस वक्त पुलिस हिरासत में हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है।
शीजान खान की मां और बहनें भी तुनिशा शर्मा को अंतिम विदाई देने पहुंची हैं। इस दौरान तीनों ने तुनिषा की मौत पर दुख जाहिर की है। गोड़देव शमशान घाट में एक्ट्रेस के मामा ने तुनिषा का अंतिम संस्कार किया। इस दौरान अपनी इकलौती बेटी को देख उनकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था।
बता दें कि टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। एक्ट्रेस की मां के शिकायत पर को-स्टार और पूर्व बॉयफ्रेंड शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की तरफ से शीजान पर हत्या के लिए उकसाने सहित कई धाराओं में FIR दर्ज की गई है। जैसे -जैसे मामले की जांच हो रही है, वैसे-वैसे कई नए खुलासे भी हो रही हैं।
इसी बीच एक तुनिषा शर्मा की मौत होने के बाद अस्पताल ले जाने का भी वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कई न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस को सबसे पहले इसी हॉस्पिटल में ले जाया गया था। हालांकि, हॉस्पिटल के नाम को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, इस वीडियो के सच्चाई को लेकर oneindia.com भी पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें- तुनिषा शर्मा के परिवार पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- हर खान गलत नहीं होता, पैरेंटस की वजह से गई एक्ट्रेस की जान












Click it and Unblock the Notifications