तुनिषा शर्मा के परिवार पर भड़के मुकेश खन्ना, कहा- हर खान गलत नहीं होता, पैरेंटस की वजह से गई एक्ट्रेस की जान
Mukesh Khanna On Tunisha Sharma Case: एक्टर मुकेश खन्ना ने एक वीडियो बनाकर कहा है कि तुनिषा शर्मा की मौत के जिम्मेदार उसके पैरेंट्स हैं। उन्होंने लड़कियों के पैरेंट्स को जमकर नसीहत भी दी है।

Mukesh Khanna On Tunisha Sharma Case: तुनिषा शर्मा सुसाइड केस इस समय आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि तुनिषा शर्मा ने गत 24 दिसंबर को अपने को-एक्टर शीजान खान के मेकअप रूम में सुसाइड कर लिया था। इसके बाद ही शीजान खान और तुनिषा शर्मा के अफेयर की बात समाने आने लगी। वहीं तुनिषा की मां ने शीजान पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि शीजान के उकसाने पर ही तुनिषा ने सुसाइड किया है। जबकि शीजान की बहनों का कहना है कि उनका भाई बेकसूर है और उसे फंसाया जा रहा है। अब इस मामले में मशहूर एक्टर मुकेश खन्ना ने भी अपना बयान दिया है। एक तरफ जहां लोग तुनिषा शर्मा की मौत पर दुख जता रहे हैं वहीं एक्टर मुकेश खन्ना का कहना है कि इस हादसे के लिए एक्ट्रेस के माता-पिता ही जिम्मेदार हैं।

तुनिषा के पैरेंट्स के लिए मुकेश खन्ना ने कही ये बात
आपको बता दें कि एक्टर मुकेश खन्ना इस सुसाइड के लिए तुनिषा के पैरेंट्स को कसूरवार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत से ये सुसाइड का सिलसिला शुरू हुआ है और अब तक न जाने कितने कलाकारों ने अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया है। साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में बढ़ रहे इस तरह के सुसाइड केस पर सवाल भी उठाए हैं।
वीडियो बनाकर पैरेंट्स को दी ये नसीहत
यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर मुकेश खन्ना ने 15 मिनट का एक वीडियो अपलोड किया है। इस वीडियो में उन्होंने दिवंगत एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के पैरेंट्स के साथ-साथ दूसरी लड़कियों के परिवारवालों को जमकर नसीहद दी है। उन्होंने तुनिषा सुसाइड केस को बचकाना और घटिया बताया है। मुकेश खन्ना का कहना है कि ये लव जिहाद का केस नहीं है। उन्होंने अपने वीडियो में कहा- हर खान जरूरी नहीं है कि इस तरह का काम करता हो। ये हो रहा है सिर्फ बचकानी उम्र के पड़ाव पर बचकानी घटनाओं की वजह से। तुनिषा चली गई। उंगली उसके बॉयफ्रेंड पर उठ रही है। उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लेकिन इसके पीछे जो जड़ है, उस पर कोई बात नहीं कर रहा है।

मुकेश खन्ना ने कहा- लड़कियों के पैरेंट्स हैं दोषी
मुकेश खन्ना ने कहा- तुनिषा शर्मा के सह कलाकार उसको श्रद्धांजलि दे रहे हैं। उसकी मौत पर हैरानी जता रहे हैं। उसकी आत्मा की शांति की बात कर रहे हैं। लेकिन बाद में वह फिर से उसी दलदल में चले जाते हैं और इस बात से अनजान हो जाते हैं कि अब किसका नंबर आने वाला है। मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा- सबसे बड़े कसूरवार माता-पिता हैं। खासकर के लड़कियों के। लड़के तो अपने आप को संभाल लेते हैं लेकिन लड़कियां हमेशा से ही इमोशनल हो जाती हैं।

रोने से दिल की भड़ास निकल जाती है
मुकेश खन्ना ने आगे कहा- जो लड़की अपने बॉयफ्रेंड को खुदा मानती है, उसे जब पता चल जाता है कि सामने वाला धोखा दे रहा है तो उसका दिल टूट जाता है। तुनिषा ने एक घातक फैसला लिया था जिससे उसका परिवार परेशान हो गया और टीवी इंडस्ट्री भी स्तब्ध हो गई है। मुकेश खन्ना ने आगे कहा- सुसाइड 1-2 मिनट का अवसाद होता है। उस समय अगर कोई दोस्त, भाई, बहन, मम्मी या पापा मौजूद होता तो शायद तुनिषा की जान नहीं जाती। वह एक बार बताती कि ऐसा करने जा रही है और सामने वाला सवाल करता। वह रोती है तो रोने दें क्योंकि रोने से भड़ास निकल जाती है।

लड़कियों को अकेले नहीं छोड़ना चाहिए
मुकेश खन्ना ने वीडियो में कहा- पैरेंट्स अपनी लड़कियों को टैलेंटेड समझकर सैटेलाइट इंडस्ट्री में भेज देते हैं लेकिन उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। हर महीने पैरेंट्स को बच्चों से मिलना चाहिए। उनका हालचाल पूछना चाहिए, उसके दोस्त बनना चाहिए। उसके बारे में हर जानकारी रखनी चाहिए। ऐसे में अवसाद के उन कुछ मिनटों में वो अपनों से बात करके अपना मन हल्का कर सकेंगी।

शीजान की बहनों ने कही ये बात
आपको बता दें कि पहले शीजान खान के परिवार ने एक बयान जारी कर मीडिया से प्राइवेसी देने की बात कही थी। अब इसके बाद शीजान खान की दोनों बहनों फलक नाज और शफाक नाज ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। शीजान की बहनों का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में उन्होंने कहा है कि उनका भाई बेकसूर है। उनकी चुप्पी को कमजोरी न समझी जाए। एक दिन सच खुद ब खुद सबके सामने आ जाएगा।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications