महाराष्ट्र: सीएम शिंदे ने दिया दिव्यांग एथलीटों को तोहफा, BMC अभ्यास के लिए मुहैया कराएगी सुविधाएं

सीएम एकनाथ शिंदे ने बीएमसी को निर्देश जारी कर कहा कि दिव्यांग एथलीटों के लिए मैदान में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

eknath shinde

महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे ने दिव्यांग एथलीटों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। दिव्यांग लोगों को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए एकनाथ शिंदे ने बीएमसी को निर्देश जारी कर कहा कि दिव्यांग एथलीटों के अभ्यास के लिए मैदान में आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।

डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में सीएम एकनाथ शिंदे ने बीएससी और प्रोजेक्ट मुंबई के संयुक्त रूप से आयोजित 'मेकिंग मुंबई इनक्लुसिव कैंपेन' की शुरूआत की।

इस कैंपेन के दौरान सीएम एकनाथ शिदें ने कुछ दिव्यांगजनों को व्हील चेयर वितरित की। साथ ही दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक विशेष बास्केटबॉल मैच का भी आयोजन करवाया गया।

सीएम शिंदे ने कहा कि दिव्यांग खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र में दिव्यांग कल्याण विभाग स्थापित करने वाला देश का पहला राज्य था। इसके साथ ही उनकी सरकार में दिव्यांगों को स्लाइडिंग सीढ़ियां, विशेष शौचालय जैसी सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं।

ये भी पढ़ें: Mumbai: गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, दो घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+