Mumbai: गौतम अडानी ने शरद पवार से की मुलाकात, दो घंटे तक बंद कमरे में हुई बातचीत

Gautam Adani Meets Sharad Pawar: उद्योगपति गौतम अडानी ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की है। मुलाकात का मकसद क्या है यह अभी सामने नहीं आया है।

Gautam Adani Sharad Pawar

Gautam Adani: उद्योगपति गौतम अडानी ने गुरुवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुंबई में उनके आवास पर मुलाकात की। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह बातचीत बंद कमरे में हुई। दोनों दिग्गजों की यह मुलाकात पवार के हालिया बयान के बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि वह हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडाणी समूह के खिलाफ जेपीसी बनाने का समर्थन नहीं करते हैं क्योंकि उसमें सरकार के ही अधिकतर लोग रहते हैं।

मुलाकात की वजह नहीं आ सकी सामने (Gautam Adani Meets Sharad Pawar)
हालांकि, किस मुद्दे पर दोनों दिग्गजों के बीच मुलाकात हुई यह सामने नहीं आ पाई है। दोनों की मुलाकात पर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। कोई इसे सियासी मध्यस्तता बता रहा तो कोई इसे व्यक्तिगत बातचीत। आधिकारिक बयान सामने आने के बाद ही पता चल सकेगा कि मुलाकात का असली मकसद क्या था?

गौतम अडानी के खिलाफ जेपीसी जांच पर शरद पवार ने दिया था बयान
बता दें कि शरद पवार (Sharad Pawar) ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद गौतम अडानी (Gautam Adani) के खिलाफ जेपीसी जांच को लेकर टिप्पणी की थी जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। शरद पवार ने इस मामले में जेपीसी की जांच के औचित्य पर सवाल उठाया था। पवार ने कहा था कि इसमें अधिकांश लोग सरकार के ही रहते हैं इसलिए जांच कराने का कोई फायदा नहीं है। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की कमिटी से जांच कराने की बात कही थी। हालांकि, सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि अगर विपक्ष अड़ा हुआ है तो उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।

24 जनवरी को हिंडनबर्ग ने रिपोर्ट जारी की थी
आपको बता दें कि 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिसर्च ने एक रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अडानी ग्रुप (Adani Group) की शेयर बाजार में लिस्टेड अहम कंपनियों पर काफी कर्ज है। इसमें कहा गया है कि अडानी ग्रुप अपनी उन स्कीमों को प्रमोट करके शेयर मार्केट को कंट्रोल कर रही थी जो फ्रॉड हैं। इस रिपोर्ट में अडानी ग्रुप की कंपनियों को 85 फीसदी से ज्यादा ओवरवैल्यूड भी बताया गया था और बताया गया कि इनकी वजह से ही ग्रुप पर संकट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+