'बीजेपी के लोग एक नंबर के झूठे, शिवसेना से डरते हैं इसलिए तोड़ दिया', ये क्या बोल गए संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने शनिवार को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग एक नंबर के झूठे हैं। ये लोग शिवसेना से डरते हैं, इसीलिए उन्होंने शिवसेना को तोड़ दिया।

संजय राउत ने कहा कि बीजेपी ने कई झूठे वादे किए, लेकिन उन्होंने एक भी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने कहा कि बीजेपी पेट्रोल सस्ता करने जा रही थी, इतना ही नहीं वे महाराष्ट्र को टोल-मुक्त करने जा रही थी। लेकिन इन गांरटी के बार में कोई चर्चा नहीं।

शिवसेना से डरती है बीजेपी, इसलिए उसे तोड़ दिया: संजय राउत

उन्होंने पूछा कि बीजेपी के लोग बताएं इन गारंटी का क्या हुआ। ये गारंटी को क्यों नहीं पूरा किया गया। क्या ये गारंटी मोदी की गारंटी नहीं थी। संजय राउत ने कहा कि बीजेपी को लोग महाराष्ट्र में शिवसेना से डरते थे, इसलिए उन्होंने शिवसेना को तोड़ दिया।

बता दें कि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने तीन राज्यों में जबरदस्त जीत हासिल की है। बीजेपी ने यह जीत मोदी की गारंटी पर हासिल की है। हर तरफ मोदी की गारंटी की बात हो रही है। मोदी की गारंटी का मतलब किए गए वादों को तय समय पर पूरा करने की गारंटी।

तीनों राज्य में बीजेपी की जीत से विपक्ष तिलमिला गया है। संजय राउत का कहना है कि बीजेपी ने केंद्रीय जांच एजेसी के दम पर यह चुनाव जीता है। बस एक बार चुनाव बैलेट पेपर से करवा लो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने चुनाव आयोग से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की अपील की है।

यह भी पढ़ें- इंडी गठबंधन के पीएम फेस को लेकर संजय राउत का बयान, कहा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+