इंडी गठबंधन के पीएम फेस को लेकर संजय राउत का बयान, कहा "उद्धव एक हिंदुत्ववादी और राष्ट्रवादी चेहरा"
Sanjay Raut on I.N.D.I.A PM face: लोकसभा चुनाव में छह महीने से भी कम का समय बाकी रह गया है। ऐसे में सभी विपक्षी दलों ने मिल कर गठबंधन तो बना लिया है लेकिन अब तक इस गठबंधन का चेहरा कौन होगा ये तय नहीं किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय विकासशील समावेशी गठबंधन (इंडी अलायंस) के नेता लगातार ये कहते नजर आते हैं कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इंडी अलायंस बीजेपी को कड़ी टक्कर देगी और चुनाव जीतेगी। लेकिन अभी तक गठबंधन पीएम फेस कौन होगा ये तय नहीं कर सकी है।
पीएम फेस को लेकर अब संजय राउत का बयान सामने आया है। शिव सेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत का कहना है कि उद्धव ठाकरे एक हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादी चेहरा हैं। हालांकि, पीएम फेस किसे होना चाहिए इसपर उन्होंने कुछ साफ-साफ कहने से इनकार कर दिया।

संजय राउत संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन पहुंचे थे। इसी बीच पत्रकारों ने उनसे इंडी अलायंस के पीएम फेस को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। संजय राउत ने इस पर साफ तौर से कहा कि वो बाहर ऐसा कोई बायान नहीं देना चाहते जिससे गठबंधन में कोई गलतफहमी या मनमुटाव हो। उन्होंने कहा, "इंडिया गठबंधन तानाशाही तरीके से नहीं चलती है। जो इसमें कोई बात रखी जाती है तो हम उसपर चर्चा करते हैं।" संजय राउत ने आगे कहा कि पीएम फेस कौन होगा ये चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा, "ये सच है कि एक फेस होना चाहिए। जब गठबंधन की अगली मीटिंग होगी तब इसपर चर्चा हो जाएगी।"
#WATCH | On PM face of INDIA bloc, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says," There will be a discussion on this. There should indeed be a face...Uddhav Thackeray is a Hindutvawadi, nationalist face. A person who gets the approval of the INDIA alliance members can be the (PM) face. I… pic.twitter.com/NXVwOHUC4V
— ANI (@ANI) December 6, 2023
जब संजय राउत से पूछा गया कि 48 लोकसभा सीटों वाली महाराष्ट्र से आने वाले उद्धव ठाकरे पीएम फेस होंगे तब उन्होंने हंसते हुए कहा, "उद्धव ठाकरे जी एक हिंदुत्ववादी, राष्ट्रवादी चेहरा हैं। एक व्यक्ति जिसे गठबंधन द्वारा स्वीकृति मिलती है वो (प्रधानमंत्री) चेहरा हो सकते हैं।" अपनी बातों को घुमाते हुए संजय ने आगे कहा, "मैं मीटिंग के बाहर कोई भी ऐसी बात नहीं करूंगा जिससे गठबंधन के अंदर मतभेद पैदा हो।"
Recommended Video
आपको याद होगा, शिव सेना (यूबीटी) को इंडी गठबंधन का सदस्य बनाने में संजय राउत ने अहम भूमिका निभाई थी। तेलंगाना विधानसभा चुनाव के समय भी वो इंडी गठबंधन के एक महत्वपूर्ण घातक दल, कांग्रेस के पक्ष में बोलते नजर आए थे।
यह देखें : Election result: 'बस एक चुनाव बिना EVM कराकर दिखाइए...', संजय राउत की मोदी सरकार को खुली चुनौती












Click it and Unblock the Notifications