रॉबर्ट वाड्रा ने शिरडी साईं बाबा से की राहुल गांधी की तुलना, बताई ये वजह

भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना उनके जीजा रॉबर्ट वाड्रा ने शिरडी वाले साईं बाबा से कर दी है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति और कारोबारी रॉबर्ड वाड्रा ने रविवार को महाराष्ट्र के शिरडी में उम्मीद जताई कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में बदलाव नजर आएगा। उनके मुताबिक इसकी वजह ये है कि इससे हजारों लोग जुड़ रहे हैं और कांग्रेस नेता को भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं। वाड्रा महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित प्रसिद्ध शिरडी साईं बाबा मंदिर में दर्शन और पूजा के लिए पहुंचे थे और इसी दौरान उन्होंने उनकी तुलना साईं बाबा से की है।

bharat-jodo-yatra-robert-vadra-compares-rahul-gandhi-with-shirdi-sai-baba-explains-the-reason

राहुल गांधी को भविष्य की उम्मीद के रूप में देख रहे हैं लोग-वाड्रा
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा है कि गांधी परिवार को लोगों से बहुत ज्यादा प्यार मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जनता की मदद करने का प्रयास करेंगे। रविवार को राहुल गांधी के जीजा और बिजनेसमैन वाड्रा ने दावा किया कि राहुल की भारत जोड़ो यात्रा के चलते देश में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि इससे हजारों लोग जुड़ रहे हैं और उन्होंने भविष्य की उम्मीद के तौर पर देख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने साले राहुल गांधी की सोच और साईं बाबा की सोच एक जैसा बताया है, जिन्होंने एकता का उपदेश दिया था। हालांकि, उन्होंने अपने इस विचार पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है।

bharat-jodo-yatra-robert-vadra-compares-rahul-gandhi-with-shirdi-sai-baba-explains-the-reason

'........लेकिन राहुल, प्रियंका नहीं रुकेंगे'
भारत जोड़ो यात्रा के बारे में रॉबर्ट वाड्रा बोले- 'राहुल गांधी कई जगहों की यात्रा कर रहे हैं और हजारों लोगों से मिल रहे हैं। ये लोग बड़ी तादाद में उनके साथ जुड़ रहे हैं। भविष्य में बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि राहुल गांधी लोगों की नई उम्मीद हैं।' उन्होंने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, 'सरकार (केंद्र में सत्ताधारी बीजेपी) हमारे नाकामियों की बात करेगी। वह हमारी (कांग्रेस) पार्टी का मजाक उड़ाएगी, लेकिन राहुल, प्रियंका नहीं रुकेंगे। हम एकसाथ लोगों के बीच हैं और उनके लिए मिलकर काम करेंगे। '

bharat-jodo-yatra-robert-vadra-compares-rahul-gandhi-with-shirdi-sai-baba-explains-the-reason

'जो जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं'
उन्होंने कांग्रेस छोड़ने की सोच रखने वालों को चेतावनी देते हुए कहा है कि, 'जो जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, लेकिन जो रह जाएंगे वे सोनिया गांधी के द्वारा किए गए त्याग और राहुल और प्रियंका के प्रयासों के बारे में समझेंगे।' इस दौरान साईं बाबा का दर्शन और पूजा करके प्रसन्न होते हुए वाड्रा बोले कि साईं बाबा ने एकता का संदेश दिया है।

bharat-jodo-yatra-robert-vadra-compares-rahul-gandhi-with-shirdi-sai-baba-explains-the-reason

राहुल और साईं बाबा की सोच समान- रॉबर्ट वाड्रा
इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि 'इस समय हमारा देश कई सारे संकटों का सामना कर रहा है। राहुल गांधी की सोच साईं बाबा के समान ही है। उम्मीद है कि उन्हें (राहुल को) आशीर्वाद (साईं बाबा का) मिलेगा।' (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+