महाराष्ट्र: अशोक चव्हाण ने छोड़ी कांग्रेस, डिप्टी सीएम फडणवीस बोले- आगे-आगे देखिये होता है क्या!
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर विपक्षी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। डिप्टी सीएम ने कहा अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कई नेता सबसे पुरानी पार्टी में "घुटन" महसूस कर रहे हैं।

इसके साथ ही महाराष्ट्र के दिग्गज भाजपा नेता और वर्तमान डिप्टी सीएम फडणवीस नकांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों से और अधिक दलबदल की ओर भी संकेत दिया। उन्होंने कहा आगे-आगे देखिए होता है क्या?
पूर्व सीएम अशोक के कांग्रेस छोड़ने के बाद डिप्टी सीएम फडणवीस ने मीडिया से कहा
अन्य दलों के कई कद्दावर नेता भाजपा में शामिल होना चाहते हैं। खासकर, वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं... हमारे संपर्क में कौन-कौन हैं इसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा... आगे-आगे देखिये होता है क्या!
बता दें सोमवार को कांग्रेस की महाराष्ट्र यूनिट को एक बड़ा झटका देते हुए, अशोक चव्हाण नेको राज्य विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात के कुछ घंटों बाद महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले को पत्र लिखकर कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफा दे दिया। अप्रैल माह में होने वाले लोकसभा चुनाव और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र कांग्रेस के लिए ये बड़ा झटका है।
अशोक चव्हाण का राजनीतिक अनुभव
बता दें अशोक चह्वान ने कांग्रेस सरकार में 2008 से 2010 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के तौर कार्य किया। हालांकि, 9 नवंबर 2010 को, आदर्श हाउसिंग सोसाइटी घोटाले से संबंधित भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद कांग्रेस पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के लिए कहा।
अशोक चव्हाण ने 1987 से 1989 तक लोकसभा सांसद रहे और मई 2014 में निचले सदन के लिए फिर से चुने गए। इसके अलावा 1999 से मई 2014 तक तीन कार्यकाल के लिए महाराष्ट्र विधान सभा में कार्य किया।
ये भी पढ़ें-मिलिंद-बाबा सिद्दीकी के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस को एक और झटका, अशोक चव्हाण ने दिया पार्टी से इस्तीफा












Click it and Unblock the Notifications