IIT बॉम्बे में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी जैसी घटना,गर्ल्स टॉयलेट में झांक रहा था कैंटीन कर्मचारी

मुंबई, 20 सितंबर: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी एमएमएस कांड का मामला अभी ठंड़ा भी नहीं हुआ है। एक ऐसा ही मामला महाराष्ट्र से सामने आया है। आईआईटी बॉम्बे के एक कैंटीन कर्मचारी को मंगलवार को गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम का कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

An employee at IIT Bombay hostel canteen was arrested caught peeping into a bathroom

छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। छात्राओं ने कर्मचारी के ऊपर आरोप लगाया है कि वह लड़कियों का वीडियो भी बना रहा था। घटना रविवार रात की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद 22 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है।

एक अधिकारी ने कहा कि छात्रावास की रात की कैंटीन के एक कर्मचारी पिंटू गरिया ने रविवार रात इमारत की एक पाइप पर चढ़कर महिला वॉशरूम में झांक रहा था। उन्होंने कहा कि छात्रावास में रह रहे छात्रों की सतर्कता के कारण जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया गया। , पुलिस का कहना है कि आरोपी के फोन में कोई वीडियो, एमएमएस या तस्वीरें नहीं मिली हैं।

आईआईटी बॉम्बे की ओर से जारी बयान में कहा गया, "मामला हॉस्टल-10 का है। यहां की कैंटीन रविवार को पेस्ट कंट्रोल वर्क के लिए बंद कर दी गई थी, लेकिन यहां काम करने वाले कर्मचारी रात में हॉस्टल परिसर में ही रुक गए थे। हॉस्टल बिल्डिंग की कुछ विंग्स में बाथरूम की खिड़कियों पर प्लेटफॉर्म जैसा बना हुआ है। यह ग्राउंड फ्लोर से पाइपों से जुड़ा हुआ है। इन्हीं पाइपों का सहारा लेकर झांकने वाला खिड़की तक पहुंचा था।

आईआईटी प्रशासन ने कहा, हॉस्टल-10 में रहने वालों की सतर्कता के चलते आरोपी पकड़ा गया। हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट के सहारे चढ़कर बाथरूम में झांक रहा था। यह घटना महिलाओं के निजी स्पेस का उल्लंघन है। मामले में मुंबई पुलिस जांच कर रही है। हम लड़कियों सेफ्टी और सिक्योरिटी सुनिश्चित करते हैं। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+