Maharajganj: योगी सरकार की खास योजना अभ्युदय के तहत सिविल सेवा परीक्षा के लिए कक्षाएं शुरु
Maharajganj News: महाराजगंज में शुक्रवार को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के सभागार में सिविल परीक्षा के अभ्यर्थियों हेतु अभ्युदय कक्षाओं को शुरू किया गया।
समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत अभ्युदय कक्षाओं में उपस्थित अभ्यर्थियों से अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सिविल परीक्षा की तैयारी संबंधी रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि सिविल परीक्षा परिश्रम, धैर्य और सही रणनीति का इम्तेहान है। सिर्फ पढ़ना और विषय की संपूर्ण जानकारी होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि यह जरूरी भी नहीं है। परीक्षार्थी का सबसे बड़ा गाइड परीक्षा का सिलेबस और उसमें उल्लिखित टॉपिक हैं। सफलता के लिए जरूरी है कि सिलेबस में दिए गए गए टॉपिक का अध्ययन किसी स्तरीय पुस्तक से करें और उनके नोट्स तैयार कर लें। उन्होंने कहा कि कोशिश करें कि नोट्स स्वयं के हों। इन नोट्स का बराबर रिवीजन और उत्तर लेखन का नियमित अभ्यास अनिवार्य रूप से करें।

Maharajganj: कमिश्नर अनिल ढींगरा ने महराजगंज जिले का किया दौरा, अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश
अपर जिलाधिकारी के अलावा अन्य विषय विशेषज्ञों ने भी अभ्यर्थियों का मार्गदर्शन किया।
डॉ पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि इस वर्ष की अभ्युदय कक्षाओं को ज्यादा बेहतर बनाया गया है और इन्हें डिजिटल मोड में संचालित की किया जाएगा। इन कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड, ऑनलाइन कक्षा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व वरिष्ठ विषय विशेषज्ञ बच्चों को पढ़ाएंगे और विभिन्न परीक्षाओं के सिलेबस व परीक्षा पैटर्न के अनुरूप उनको गाइड करेंगे, ताकि अभ्यर्थी बेहतर तैयारी कर सकें। उन्होंने कहा कि मेधावी अभ्यर्थियों को बेहतर तैयारी हेतु लैपटॉप/टैबलेट सहित अन्य जरूरी सहयोग भी जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।
आज की कक्षा में लगभग 200 अभ्यर्थियों उपस्थित रहे। सभी ने अभ्युदय कक्षा की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी महोदय को सुनने के बाद हमे भी लग रहा है कि हम जनपद में रहकर भी सिविल परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
अभ्युदय कक्षा हेतु पंजीकरण को सरल रखा गया है। इच्छुक अभ्यर्थी केवल आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ एक फॉर्म भरकर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा नेहरू पीजी कॉलेज में उपलब्ध है। इसके अलावा अपंजीकृत छात्र भी अभ्युदय कक्षाओं में कोचिंग कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications