Maharajganj: कमिश्नर अनिल ढींगरा ने महराजगंज जिले का किया दौरा, अधिकारियों को दिए यह खास निर्देश

Maharajganj News: गोरखपुर मंडल के कमिश्नर अनिल ढींगरा ने शुक्रवार को महराजगंज जिले का दौरा किया। इस दौरान वह कई तहसीलों पर गए, जहां विकास कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान महराजगंज के जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार भी मौजूद रहे।

मंडलायुक्त ने सबसे पहले फरेंदा में नवनिर्मित आईटीआई भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न ट्रेड से संबंधित वर्कशॉप व अन्य कक्षों को देखा। कुछ कक्षों में सीलन दिखने पर नाराजगी व्यक्त की और सीलन के उपचार हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया। उन्होंने खिड़कियों के शीशों को भी बदलने के लिए कहा। साथ ही भवन में अवशेष कार्यों को यथाशीघ्र पूर्ण कर हैंडओवर करने का निर्देश दिया।

मंडलायुक्त ने कॉलेज को विद्युत आपूर्ति हेतु ट्रांसफॉर्मर लगवाने और वर्कशॉप में मशीनों को संचालित करने हेतु आवश्यक वायरिंग कार्यों को जल्द से पूरा करवाने हेतु एक्सईएन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया। उन्होंने कॉलेज परिसर के समीप तालाब के सुन्दरीकरण हेतु ग्राम प्रधान व बीडीओ फरेंदा निर्देशित किया। उन्होंने शैक्षणिक कार्य को शुरू करने हेतु स्टॉफ हेतु शासन को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र भेजने के लिए कहा, जिसपर जिलाधिकारी महोदय ने अवगत कराया कि शासन को पूर्व में ही इस संदर्भ में पत्र प्रेषित किया जा चुका है।

maharajganj

इसके उपरांत मंडलायुक्त ने चेहरी तटबंध का निरीक्षण किया और जनपद में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में स्थिति अभी सामान्य है और लगातार तटबंधों की निगरानी की जा रही है। इसके अतिरिक्त सिंचाई खंड-द्वितीय को वर्षा की स्थिति और नदियों के जलस्तर की लगातार निगरानी का निर्देश दिया गया है। जिलाधिकारी ने निचलौल में चंदन नदी पर तटबंध और महाव नाले के चौड़ीकरण व नाले को गहरा करने की आवश्यकता के बारे में बताया। मंडलायुक्त महोदय इस विषय मे उच्चाधिकारियों से वार्ता करने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेहरी तटबंध पर नवीन पटान पर सड़क निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर शासन से स्वीकृत कराने हेतु एक्सईएन सिंचाई खंड द्वितीय को निर्देशित किया।

चेहरी तटबंध का निरीक्षण कर मंडलायुक्त आंगनबाड़ी केंद्र सिसवा-अमहवा पहुँचे। उन्होंने मुख्य कक्ष, रसोई कक्ष और क्रीड़ाकक्ष को देखा। उन्होंने केंद्र के कायाकल्प कार्य पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसी तर्ज पर सभी ब्लॉकों में मॉडल लर्निंग लैब के निर्माण और उनको शासन के निर्देशानुसार 18 बिंदुओं पर संतृप्त करने के लिए कहा। उन्होंने केंद्र पर पोषाहार वितरण के विषय मे जानकारी ली। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि टीएचआर प्लांट के माध्यम से पोषाहार की आपूर्ति की जाती है। मंडलायुक्त ने पोषाहार की गुणवत्ता की समय-समय पर जाँच कराने का निर्देश दिया। केंद्र पर मंडलायुक्त महोदय ने बच्चों को टॉफी व चॉकलेट का वितरण किया।
मंडलायुक्त ने इसके उपरांत जिला संयुक्त चिकित्सालय का निरीक्षण किया और यहाँ उन्होंने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष (फार्मेसी), सीटी-स्कैन कक्ष, एसएनसीयू, केएमसी (कंगारू मदर चाइल्ड) कक्ष, डायलिसिस कक्ष, ट्रॉमा सेंटर और रैन बसेरा को देखा। उन्होंने रैन बसेरा को विस्तार देने के लिए कहा। जिलाधिकारी ने जगह चिन्हित कर जल्द से जल्द विस्तार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने डायलिसिस मार्ग के सामने के मार्ग के मरम्मत का भी निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने अस्पताल में मरीजों व उनके परिजनों से भी बात भी की और दवा वितरण की जानकारी ली। उन्होंने प्रशासन को मरीजों को यथासंभव अच्छी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने केएमसी वार्ड में माताओं में फल वितरण भी किया।

Maharajganj News: प्रेमी के साथ फरार हुई दो बच्चों की मां, भाई बताकर घर में कराया था परिचय
अंत मे मंडलायुक्त ने कान्हा गोशाला महराजगंज सदर का निरीक्षण किया। उन्होंने पशुओं की संख्या और उनके लिए भूसा चारा की व्यवस्था के बारे में पूछा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि कान्हा सदन में कुल 96 गोवंशीय पशु हैं, जिनमे 27 गायें हैं। उन्होंने अवगत कराया की वर्तमान में पशुओं के लिए लगभग 22 कुंतल भूसा, 08 कुंतल चोकर, 8.5 कुंतल चुनी व कपिला पशु आहार सहित पर्याप्त मात्रा में चारा आदि की व्यवस्था की गयी है।
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास संतोष कुमार राय, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, आईटीआई प्राचार्य मसूद इशरत, सीवीओ डॉ आरसी चौधरी, डीपीओ दुर्गेश कुमार, ईओ सदर आलोक कुमार मिश्रा, एसडीएम सदर दिनेश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+