Maharajganj News: भाभी ने ऐसा क्या किया जो घर में मच गया कोहराम, देवर ने बताई सच्चाई, मामला पहुंचा थाने

Maharajganj News: इसके बाद पूरे घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने प्रेमी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, महराजगंज जिले के श्यामदेउरवां क्षेत्र की रहने वाली एक महिला का विवाह छह वर्ष पूर्व यहां हुआ था। वह गोरखपुर के कुसम्ही बाजार की रहने वाली है। उसकी दो संताने भी हैं। पति विवाह के कुछ समय बाद से कमाने के लिए बाहर चला गया। वह घर पर सास सहित अन्य परिजनों के साथ रहती है।

maharajganj

रात का समय था। घर के सारे लोग सो रहे थे। भाभी भी अपने कमरे में थी। तभी देवर को उसके कमरे से किसी की आवाज सुनाई दी। उसे संदेह हुआ और उसने भाभी के कमरे में झांक कर देखा। देखते ही उसके होश उड़ गए।

भाभी कमरे में अकेले नहीं बल्कि एक आदमी के साथ थी। इसके बाद देवर ने परिजनों को बुलाया । सभी ने मिलकर उस आदमी की खूब पिटाई की । पता चला कि यह आदमी उस महिला का प्रेमी है जो पिछले कई सालों से उससे मिलते आ रहा है। यह सब जान परिजनों के पैरों तले जमींन खिसक गयी।

Maharajganj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ' पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल' का किया शुभारंभ
इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मंगलवार को विवाहिता का पति भी आ गया। उसने अपनी पत्नी को रखने से इनकार कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह के अनुसार युवक से पूछताछ की जा रही है। अभी तहरीर नहीं मिली है। दोनों पक्ष आपस में बातचीत कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+