Maharajganj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ' पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल' का किया शुभारंभ
Maharajganj News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुधवार को पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में भी जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानमंत्री द्वारा पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा विभाग के 03 निगमों राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम (NBCFDC), राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम (NSFDC) और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी वित्त एवं विकास निगम (NSKFDC) के माध्यम से 01 लाख लाभार्थियों को रियायती ऋण वितरित किया गया।

कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु 450 से अधिक जिलों से लाभार्थी जुड़े थे। इनमें से कुछ लाभार्थियों के साथ प्रधानमंत्री जी द्वारा संवाद भी किया गया। जनपद में उक्त निगमों के माध्यम से लाभान्वित कुल 22 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति प्रमाणपत्र प्रदान किया गया। साथ ही आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के 26 लाभार्थियों को भी प्रमाणपत्र उपस्थित अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, सीएमओ डॉ नीना वर्मा, डीसी एनआरएलएम बी.बी. सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी शंकर लाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications