UP Police Exam 2024: तीन हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, जानिए कितने रहे अनुपस्थित
Uttar Pradesh Sipahi Bharti Pariksha 2024: जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा द्वारा पुलिस आरक्षी प्रवेश परीक्षा के प्रथम दिन आज सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
प्रथम पाली में दोनो अधिकारियों ने जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और महामाया आईटी पॉलिटेक्निक का निरीक्षण किया। जबकि द्वितीय पाली में डॉ बी.आर. अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जांच की। निरीक्षण के दौरान दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने कंट्रोल रूम, स्ट्रॉन्ग रूम, परीक्षा कक्षों आदि का निरीक्षण किया और परीक्षा के सुचारू संचालन के दृष्टिगत आवश्यक निर्देश दिया।
परीक्षा केंद्रों पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र देखे और बायोमेट्रिक स्कैनर में दर्ज उपस्थिति की भी जांच की। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सभी प्रवेश पत्रों पर होलोग्राम अवश्य चिपकाएं और अगर किसी के प्रवेश पत्र में कोई समस्या है तो शपथ पत्र जरूर लें।

Gorakhpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले एसटीएफ की बड़ी करवाई, चार गिरफ्तार
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी की गहन जांच की जाए। उनकी पहचान का सत्यापन प्रमाणिक ढंग से करें और किसी प्रकार के अवैध साधन का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।
प्रथम पाली में 3144 परीक्षार्थियों के सापेक्ष कुल 1598 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1546 अनुपस्थित रहे। जबकि द्वितीय पाली में 1650 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 1494 अनुपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान संबंधित केंद्र व्यवस्थापक, सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications