Maharajganj News: धान खरीद के लिए स्थापित हुए 167 क्रय केंद्र, इतना रहेगा न्यूनतम समर्थन मूल्य
Maharajganj News: जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विवेक सिंह ने बताया कि जनपद महराजगंज में धान खरीद वर्ष 2024-25 में कुल 167 राजकीय धान कय केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जिनमें खाद्य विभाग के 34, पी०सी०एफ० के 61, यू०पी०एस०एस० के 20, पी०सी०यू० के 45, मण्डी के 03 तथा भा०खा०नि० के 04 क्रय केन्द्र है।
Maharajganj News: नेपाल से छोड़े गए पानी से सोहगीबरवा में बाढ़ जैसे हालात, डीएम ने की यह खास पहल
उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि धान का विक्रय बिचौलियों के हाथ कदापि न करें तथा राजकीय धान केन्द्रों पर ही अपने धान का विक्रय कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (2300 रु० प्रति कुन्तल) की दर पर भुगतान प्राप्त करें।

भुगतान की धनराशि पी०एफ०एम०एस० द्वारा किसानों के बैंक खाते में 48 घंटे के अन्दर जमा की जाएगी। धान के विक्रय में कोई समस्या आने पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी कार्यालय कंट्रोल रूम नं0 7839565009, जिला प्रबन्धक पी०सी०एफ० 9452297665, जिला प्रबन्धक पी०सी०यू० 7985379040, जिला प्रबन्धक यू०पी०एस०एस०, 9792331711, मण्डी सचिव, 7860754303 एवं प्रबन्धक भा०खा०नि०, 9760357140 पर कार्य दिवसों में सम्पर्क करें।












Click it and Unblock the Notifications