Maharajganj News: नेपाल से छोड़े गए पानी से सोहगीबरवा में बाढ़ जैसे हालात, डीएम ने की यह खास पहल

Maharajganj News Uttar Pradesh: नेपाल में नदियों के जलस्तर में वृद्धि और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण सोहगीबरवा क्षेत्र में उत्पन्न बाढ़ जैसे हालात के दृष्टिगत जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, जिलाधिकारी अनुनय झा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया और राहत सामग्री का वितरण भी किया।

दोनो जिला पंचायत अध्यक्ष जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी निचलौल के साथ नाव से सोहगीबरवा क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाधिकारी द्वारा शिकारपुर में राहत सामग्री का वितरण भी किया गया।

dm

जिलाधिकारी ने सभी बाढ़ प्रभावित ग्राम पंचायतों में प्रभावी ढंग से राहत सामग्री के वितरण और अन्य आवश्यक सहायता को ग्रामीणों उपलब्ध कराने हेतु उपजिलाधिकारी निचलौल को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य, पशुपालन सहित आपदा राहत से संबंधित विभागों को सक्रिय रहकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ राहत का कार्य बेहद संवेदनशीलता और सक्रियता के साथ किया जाए। किसी भी स्तर पर कोई शिथिलता क्षम्य नही होगी। उन्होंने उपजिलाधिकारी को रोज बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा करने का निर्देश दिया। पशुआश्रय स्थलों पर पर्याप्त चारा और दवा की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ के उपरांत जल जनित रोगों से बचाव के संदर्भ में भी जरूरी व्यवस्था करने का निर्देश दिया।

बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ और बाढ़ पुलिस की टीमें भी लगाई गई हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जलस्तर कम हो रहा है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी निचलौल, सीओ निचलौल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+