Indo-Nepal Border: नेपाली मुद्रा के साथ एक गिरफ्तार,जांच में जुटी पुलिस
भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर 72 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।पुुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। नेपाल निवासी कार में नगद नेपाली मुद्रा छुपाक
महराजगंज,13सितंबर: भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर 72 लाख 80 हजार नेपाली मुद्रा के साथ एक व्यक्ति को एसएसबी व पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।पुुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर जेल भेज दिया गया। नेपाल निवासी कार में नगद नेपाली मुद्रा छुपाकर भारत में प्रवेश कर रहा था।

सोनौली सीमा पर जांच के दौरान एसएसबी के सहायक कमांडर ललित डोभाल व सोनौली चौकी इंचार्ज दुर्गेश कुमार सिंह ने नेपाल प्रवेश कर रहे एक कार को रोका गया। जब उसकी सीट की जांच हुई, तो उसके नीचे छुपा कर रखे गए एक हजार, 500, 100 व 50 के नोट मिले। यह गिनने में 72.8 यह लाख निकले। कार चालक ने पूछताछ में अपना नाम सुभाष सुनार निवासी वार्ड सात दयापथ भैरहवा जनपद रुपंदेही, नेपाल बताया। उसने बताया कि वह कपड़ा कारोबारी है। दुकान बेचने के बाद यह रुपये मिले हैं।
आरोपित नेपाली मुद्रा लेकर भारतीय क्षेत्र में क्यों आया था, सुरक्षा एजेंसियों द्वारा इसकी जांच की जा रही है। आरोपित व नेपाली रुपयों को कस्टम नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अतिश कुमार सिंह ने बताया कि सीमा पर जांच के दौरान 72 लाख 80 हजार नेपाली रुपया बरामद हुआ है। कस्टम व इनकम टेक्स विभाग की टीम भी जांच कर रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
25 हजार रूपये से अधिक की राशि लेकर जाने पर है राेक
भारत-नेपाल की सीमा से प्रत्येक दिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। भारत-नेपाल से वर्षो से दोनों देशों के लोगों का व्यापार भी चलता आ रहा है। लेकिन नेपाल सीमा में 25 हजार रूपये से अधिक की राशि और उसी तरह नेपाली राशि भी 25 हजार रूपये से अधिक लेकर आवागमन करने पर प्रतिबंध है। अगर कोई इससे अधिक की राशि लेकर जाता है ताे उसके पास राशि के वैध कागजात सभी सरकारी नियमों के अनुसार की आवश्यकता होती है। नहीं तो कस्टम अधिनियम 1962 के धारा 3/4 और फेमा अधिनियम 1999 और आरबीआई सर्कुलर नंबर 45/2015/16 के साथ धारा 11 कस्टम अधिनियम 1962 के दोषी पाये जाते हैं। इसी क्रम में पांचों युवकों को दोषी पाते हुए एसएसबी जवानों ने कस्टम के हवाले किया था।
Gorakhpur : रुपयों का लालच देकर गरीबों को बनाया जा रहा ईसाई, 3 गिरफ्तार
नेपाल ने भारत के नये नोटों को अपने यहां मान्यता देने से मना कर दिया है। अब 2 हजार रुपए से अधिक के गुलाबी, हरे रंग के 5 सौ रुपए और भूरे रंग के 2 सौ के नोट वहां बच्चों के व्यापार खेल के काम आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications