Gorakhpur : रुपयों का लालच देकर गरीबों को बनाया जा रहा ईसाई, 3 गिरफ्तार
ईसाई मिशनरियों का खतरनाक खेल सामने आया है।वह हिंदूओं को ईसाई बनाने के लिए गांव-गांव में घूमकर गरीब वर्ग के लोगों को धन का प्रलोभन दे रहे हैं।सभा आजोजित कर इस कार्य को गति दी जा रही है।हिंदुओं को ईसाई बनाने की साजिश के आ
गोरखपुर,12सितंबर: ईसाई मिशनरियों का खतरनाक खेल सामने आया है।वह हिन्दुओं को ईसाई बनाने के लिए गांव-गांव में घूमकर गरीब वर्ग के लोगों को धन का प्रलोभन दे रहे हैं।सभा आजोजित कर इस कार्य को गति दी जा रही है।हिंदुओं को ईसाई बनाने की साजिश के आरोप में पिपराइच पुलिस तीन नामजद समेत 10 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।हिन्दुओं को ईसाई बनाने का यह काम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद में किया जा रहा है।यदि मिशनरियों का यह हाल गोरखपुर में है तो अन्य जिलों में इनका क्या हाल होगा।

जानकारी के मुताबिक, पिपराइच क्षेत्र महुअंवा खुर्द के ग्राम प्रधान शैलेष कुमार ने रविवार को थाने में तहरीर देकर बताया कि अवधेश, अमित व भरत समेत 10-12 लोग रविवार को गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं और गांव के लोगों को मतांतरण के लिए प्रलोभित करते हैं। विशेष रूप से वह दलित समुदाय के लोगों को अपने जाल में फंसाने की कोशिश करते हैं। ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मौके पर दबिश दी और तीनों नामजद आरोपितों को हिरासत में ले लिया।तीनों गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पिपराइच थाने के महुअंवा खुर्द निवासी अवधेश चौधरी, गोविंदपुर निवासी अमित बच्चन, भरपुरवा निवासी भरत के रूप में हुई है। वह पिछले कई माह से पिपराइच के महुअंवा खुर्द गांव में प्रार्थना सभा का आयोजन करा रहे थे।
धन का देतेे हैं प्रलोभन
पुलिस के मुताबिक,आरोपी गरीब वर्ग के लोगों को अपना निशाना बनाते हैं।वह उन्हें भारी धन का प्रलोभन देते हैं।इसके साथ ही ईसाई धर्म की पुस्तकें बांटते हैं। उपचार की सुविधा उपलब्ध करा उन्हें अपने झासे में लेते हैं।गोरखपुर में कई ऐसे अस्पताल हैं जो चिकित्सा के नाम पर धर्म परिवर्तन का काम भी कर रहे हैं।
ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर देकर कहा कि ग्रामीणों ने कई बार मतांतरण की साजिश का विरोध भी किया था, लेकिन वह नहीं मान रहे थे। वह लोगों को अपने धर्म से जुड़ी पुस्तकें व उपहार देकर उन्हें प्रलोभित करने में जुटे थे।
पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज कुमार अवस्थी ने बताया कि ग्राम प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपितों की नीयत ठीक नहीं थी। वह यहां मतांतरण के लिए लोगों पर दबाव बनाते थे।
Gorakhpur police: हिस्ट्रीशीटरों से दिलवाई अपराध न करने की शपथ,पुलिस की अनूठी पहल
मतांतरण के आरोप में बीते 11 अप्रैल को भी पिपराइच पुलिस ने दो व्यक्तियों को थाना क्षेत्र के अराजी चौरी के सिंघौली मोड़ से गिरफ्तार किया था। दोनों जिले में घूम-घूमकर लोगों को मतांतरण के लिए प्रलोभित कर रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। दोनों आरोपितों में से एक केशव सिंह जामवाल पुत्र गोवर्धन सिंह जामवाल जम्मू कश्मीर के जम्मू जिले के जानीपुर थाने के जानेपुर कस्बे का रहने वाला था। जबकि दूसरा आरोपित ओमकार पुत्र मदनलाल पंजाब के पठानकोट के नंगलभूर अनेड़ के रहने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications