Maharajganj News: मजदूर के खाते में अचानक इतने रकम देख आयकर विभाग के उड़े होश, कर रही यह कार्रवाई
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां फरेन्दा के रहने वाले एक मजदूर के खाते में अचानक साढ़े चार करोड़ रुपए आने से आयकर विभाग के होश उड़ गए। इस मामले में उसे नोटिस भेजी गयी है। आयकर विभाग की नोटिस देख वह हैरान हो गया। उसे इस लेन- देन की कोई खबर नहीं है। पुलिस केस दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी है।
फरेंदा नगर पंचायत के गणेशपुर वार्ड के रहने वाले चंद्रभान के खाते में अचानक 4.30 करोड रुपए का लेनदेन हो गया। चंद्रभान मजदूरी करके जीवन यापन करते हैं। इस मामले में जब उनसे पूछताछ की गयी तो उन्होंने बताया कि वह मजदूर हैं और इसी से अपना जीवन यापन करते हैं। इसके साथ ही एक हजार रुपए पेंशन भी मिलती है।

आयकर विभाग की नोटिस के बाद वह इतना परेशान हो गया कि उसने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की है।चंद्रभान ने बताया कि चार करोड़ 30 लाख 15 हजार का लेनदेन खाते में हुआ है, इसी का हिसाब किताब आयकर विभाग मांग रहा है। इसके लिए कई बार नोटिस भी मिल चुका है। पुलिस ने जालसाज के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
Maharajganj News: दरिंदे ने महज साइकिल छू देने पर पांच साल की मासूम को ऐसे दी दर्दनाक मौत
थानाध्यक्ष फरेंदा अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जालसाज के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इसकी छानबीन की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications