Maharajganj News: दरिंदे ने महज साइकिल छू देने पर पांच साल की मासूम को ऐसे दी दर्दनाक मौत
Maharajganj News: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। निचलौल क्षेत्र के रहने वाले एक युवक ने पांच साल की मासूम की बांके से गला काटकर हत्या कर दी है। घटना के बाद भागने के दौरान आरोपी के दोनों पैर टूट गए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे दीपक भारती घर के सामने अपनी साइकिल खड़ा किया था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले गणेश धनिकार की पांच वर्षीय बेटी रिमझिम ने साइकिल को छू दिया। बच्ची के साइकिल छूने से पड़ोसी आक्रोशित हो गया। आनन-फानन में घर में रखा बांका लाकर बच्ची की गला काट उसे मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद गांव में तनाव पैदा हो गया। ग्रामीण आक्रोशित हो गए और आरोपी के घर की तरफ बढ़े। उन्हें आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। छत से कूदने के दौरान उसके दोनों पैर टूट गए।
अपर पुलिस अधीक्षक आतिश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच आवश्यक कार्रवाई कर रही है। आरोपी घायल है उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे की कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications