UP : गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन की तिथि घोषित,देखें पूरी अपडेट

गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन की तिथि शुक्रवार को घोषित कर दी गयी। मतदान की तिथि 30 जनवरी निर्धारित की गयी।

mlc

Mahrajganj News: महराजगंज जिला निर्वाचन कार्यालय ने गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन की तिथि शुक्रवार को घोषित कर दी है। मतदान के लिए 30 जनवरी,2023 की तिथि निर्धारित की गयी है। वर्तमान में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र के सदस्य देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 12 फरवरी को पूरा हो रहा है।

30 जनवरी को मतदान
जिला निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक,गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड निर्वाचन की अधिसूचना 5 जनवरी,2023 को जारी की जाएगी। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 12 जनवरी,2023 एंव नाम निर्देशनों की जांच 16 जनवरी तक की जाएगी। मतदान 30 जनवरी को होगा। मतदान का समय पूर्वाह्न 8 बजे से शाम 4 बजे तक है। जबकि मतगणना 2 फरवरी को होगी। 4 फरवरी तक पूरी प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी।

आचार संहिता लागू
उक्त विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2023 के सन्दर्भ में गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के अन्तर्गत जनपद-महराजगंज में निर्वाचन सम्पन्न होने हैं ।निर्धारित प्राविधानों के अनुसार जनपद महराजगंज में आदर्श चुनाव आचार संहिता के सुसंगत उपबन्ध तत्काल प्रभाव से लागू हो गये हैं।
प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Gorakhpur Mahotsav में कुछ इस तरह दिया जाएगा ईको टूरिज्म को बढ़ावा
आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 26 दिसम्बर से 4जनवरी 2023 तक उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज परिसर में खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। इस प्रदर्शनी में खादी के दुकानों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। प्रदर्शनी में प्रतिभा गारमेन्ट गीडा गोरखपुर व जूट उद्योग गाजीपुर पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। प्रदर्शनी के चौथे दिन 50 हजार से अधिक की की खरीददारी की गयी। प्रदर्शनी में विभिन्न जनपदों के प्रमुख उत्पादों जैसे प्रतापगढ़ के अचार-मुरब्बा, मैनपुरी के आभूषण, सीतापुर के दरी, भदोही के कालीन, गाजीपुर के जूट उद्योग व महराजगंज से आये हुए माँ विंध्यवासिनी के रजाई गद्दे व अन्य अनेक स्टाल धारकों से उनके उत्पादों की खरीदारी जनपद के खरीदारों द्वारा की गई है।

Recommended Video

      मुजफ्फरपुर: छिटपुट झड़प के साथ नगर परिषद साहेबगंज में 67.67% हुआ मतदान

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+