Gorakhpur Mahotsav में कुछ इस तरह दिया जाएगा ईको टूरिज्म को बढ़ावा

gorakhpur

Gorakhpur News: जनवरी माह में गोरखपुर महोत्सव का आयोजन किया जाना है। 11 से 13 जनवरी तक इसे अयोजित किया जाना है। महोत्सव की इस बार खास बात यह है कि इस बार पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पहली बार ईको टूरिज्म की थीम पर यह आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही नोबेल पुरुस्कार विजेता माइक एच पाण्डेय द्वारा निर्देशित कुछ फिल्मों के माध्यम से ईको टूरिज्म के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

डीएफओ विकास यादव ने बताया कि इस महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसमें मैराथन, फोटो प्रदर्शनी, सिनेमा और स्टाल माध्यम से वन संरक्षण और वनों के महत्व को बताया जाएगा। जंगल मैराथन के तहत पांच किलोमीटर बच्चों व अन्य लोगों को जंगल में घुमाया जाएगा। इस मैराथन की शुरुआत सूबा बाजार से शुरु होगी जो विनाेद वन आकर खत्म होगी। इसमें बांस के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

गोरखपुर में वर्तमान समय में लगातार पर्यटन बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक किया जा रहा है। लोगों को पर्यावरण से जोड़ने की कवायद की जा रही है।

गोरखपुर महोत्सव
गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां तेज है। इसमें बॉलीवुड के कई गायक हिस्सा लेंगे। इसमें बॉलीवुड नाइट,भोजपुरी नाइट व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में सोनू निगम,कनिका कपूर,कैलाश खेर शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+