OPINION: MP की तस्वीर बदल रही महिला उद्यमी, मोहन सरकार की पहल हुई साकार

प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से 850 एमएसएमई इकाइयों को सिंगल क्लिक से 275 करोड़ रूपये की प्रोत्साहन राशि अंतरित की है। साथ ही 99 इकाइयों का लोकार्पण और 12 इकाइयों का वर्चुअली भूमि-पूजन किया गया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव में पर्व प्रदेश की उद्यमी बहनों की ओर से सात बहनों ने राखी बांधी और वृहद आकार की राखी भी भेंट की गई। सावन उत्सव भी मनाया गया। कार्यक्रम में महिला उद्यमियों की सफलता की कहानियों पर केंद्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।

Bhopal

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि, भारतीय संस्कृति में महिलाएं शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक मानी गई हैं। रानी लक्ष्मी बाई, देवी अहिल्या और रानी दुर्गावती ने पराक्रम और अपनी क्षमता के कई उदाहरण आज भी प्रेरणा के स्त्रोत हैं। बहनों का आशीर्वाद और शुभकामनाएं भाईयों के लिए सदैव फलदायी रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं की समाज के लिए प्रतिबद्धता को पहचानते हुए ही लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है। राज्य सरकार भी स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण उपलब्ध करा रही है, जो देश में सर्वाधिक है। वह दिन दूर नहीं है जब महिलाएं केवल उद्यमी ही नहीं, अपितु उद्योग मंत्री भी बनेंगी। प्रदेश में महिला उद्योगपतियों और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए प्रक्रियाओं को सरल करने के साथ आवश्यक प्रशिक्षण और प्रोत्साहन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

महिला उद्यमियों के लिए होंगी विशेष कार्यशालाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि, महिला उद्यमियों के प्रशिक्षण और प्रोत्साहन के लिए प्रदेश में विशेष कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही उनके द्वारा उद्यम संचालन के लिए विशेष भवन के निर्माण पर भी राज्य सरकार विचार कर रही है। सभी को आगे बढ़ने का मौका उपलब्ध कराने के लिये प्रदेश में सभी वर्गों को साथ लेकर औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए कार्य किया जा रहा है। उद्यमियों और उद्योगपतियों के विभिन्न संगठन भी इस प्रक्रिया में साथ है।

स्टार्ट-अप में से 2082 महिलाओं द्वारा संचालित

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि, प्रदेश में भारत सरकार द्वारा रजिस्टर्ड 4 हजार 445 स्टार्ट-अप में इनमें से 2082 महिलाओं द्वारा संचालित हैं, जो कुल स्टार्ट-अप का 47 प्रतिशत है। महिला उद्यमियों के स्वामित्व वाले सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

ये भी पढ़े- MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+