MP की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा, कैलाश विजयवर्गीय ने ट्रैक्टर चलाया, हजारों लोगों ने झंडा फहराया
PM नरेंद्र मोदी के आव्हान पर देशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है, जहां प्रत्येक अभियान में नया किर्तिमान बनाने वाले शहर इंदौर में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे प्रदेश में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खास माहौल तैयार कर दिया है।
इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और MLA रमेश मेंदोला की जोड़ी ने हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खास संदेश दिया है।

इंदौर की विधानसभा-2में जब भी कोई आयोजन होता है, तो वह पूरे प्रदेश में अपनी भव्यता के लिए खास पहचान कायम करता है। अबकी बार भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और MLA रमेश मेंदोला के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा ने पूरे प्रदेश में खास संदेश दिया है। परदेशीपुरा चौराहा से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का एक हिस्सा नंदानगर में था तो वहीं दूसरा हिस्सा परदेशीपुरा पर नजर आया। परदेशीपुरा चौराहा से पाटनीपुरा चौराहा तक आसमान में सिर्फ और सिर्फ तिरंगे झंडे नजर आ रहे थे।
तिरंगा यात्रा में शामिल हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ ही हर घर तिरंगा अभियान को लेकर खास संदेश दिया है। तिरंगा यात्रा पर अपनी बात रखते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, यह हर घर तिरंगा यात्रा का एक पार्ट है, इसमें हमें तिरंगा यात्रा भी निकालना है। घर-घर में तिरंगे झंडे भी लगाना है, और सबसे ज्यादा बड़ी बात महान लोगों की प्रतिमा का जलाभिषेक करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है। गांव के वह नौजवान जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद भी देश के लिए अपना बलिदान दिया है, उनके घर पर जाकर उनके परिवार को सम्मानित करना है। कुल मिलाकर राष्ट्रभक्ति का प्रवाह इस देश में फैलाना यह प्रधानमंत्री का संकल्प है।
ये भी पढ़े- Indore News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लाड़ली बहनों से बंधवाई राखी, दिया ये खास वचन












Click it and Unblock the Notifications