मध्य प्रदेश: 'मजबूत लोकतंत्र की पहचान है मतदान', बोले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को कहा कि मतदान मजबूत लोकतंत्र की पहचान है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रत्येक सजग नागरिक की पहचान है।

उन्होंने कहा कि ये देशभक्त लोगों की तरफ से उन लोगों के लिए श्रद्धांजलि है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए कुर्बानी देकर हमें लोकतंत्र की सौगात दी है।

मैं आप सब से अपील करता हूं कि मतदान हम सब का गौरव है, हमारा परम कर्तव्य है, राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करें। बता दें कि आज चौथे चरण का मतदान संपन्न हुआ। इस बार कुल सात चरणों में मतदान होगा। वहीं, अब तीन चरणों के मतदान बाकी है।

इस बार आखिरी चरण की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं, वोटों की गिनती चार जून को होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि लोग बढ़ चढ़ कर बीजेपी के पक्ष में मतदान कर रहे हैं। मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- भोपाल भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद पानी पुरी का लिया मजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+