भोपाल भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में CM मोहन यादव ने कांग्रेस पर निशाना साधने के बाद पानी पुरी का लिया मजा
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रविवार को चुनाव प्रबंधन की बैठक को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया। इसके बाद सभी वर्ष नेताओं ने पानी पुरी का मजा लिया
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अंग्रेजों की पोषक है और वह अपने कर्मों से ही समाप्त हो रही है। जो समझदार हैं भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं, क्योंकि कांग्रेस पार्टी डूब रही है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान प्रतिशत बढ़ा है। भाजपा में कार्यकर्ताओं की मेहनत से प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों में चुनाव जीत रही है और दस प्रतिशत वोट शेयर भी बढ़ेगा।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ महेन्द्र सिंह ने कहा कि किसी पार्टी का कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए यह मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं से सीखा जा सकता है। मध्यप्रदेश के कार्यकर्ताओं में वास्तविक कार्यकर्ता के सभी गुण मौजूद है।
लोकसभा चुनाव के प्रदेश सह प्रभारी सतीश सिंह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने और अधिक से अधिक महिला मतदाता मतदान करें, इसके लिए भाजपा ने मध्यप्रदेश में पहली बर महिला वार रूम बनया है। महिला वार रूम बनाने से मतदान प्रतिशत भी बढ़ेगा और भाजपा का दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ाने का लक्ष्य भी प्राप्त होगा। चुनाव प्रबंधन की बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने भी मार्गदर्शन दिया।
कांग्रेस में जो समझार पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जो समझदार व्यक्ति हैं वे पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। क्योंकि उन लोगों को पता है कि कांग्रेस पार्टी डूबने वाली है। कांग्रेस अपने कर्मों से समाप्त हो रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गुरू सैम पित्रोदा विरासत टैक्स लगाने की बात करते हैं, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। उनकी पार्टी के महाराष्ट्र के नेता नाना पटोले कहते हैं कि राम मंदिर को अपवित्र कर दिया, हम राम मंदिर को गंगाजल से धोएंगे। हमारे देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के पश्चात कांग्रेस के नेता राम मंदिर को गंगाजल से धोने की बात करके राष्ट्रपति के साथ देश के अनुसूचित जनजाति समाज का अपमान किया है।
इस तरह की मानसिकता के लोग कांग्रेस को खुद ही समाप्त कर रहे हैं। कल चौथे चरण में मालवा-निमाड़ की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान होने जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से अपने कार्य कर रहे हैं। चुनाव प्रबंधन में लगे पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और संगठन की मेहनत से मालवा-निमाड़ की आठ सहित मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटों पर भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से चुनाव जीत रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए मध्यप्रदेश के मतदाता भाजपा को आशीर्वाद प्रदान कर रहे हैं।
मतदान के लिए मतदाओं को घर से निकलने के लिए प्रेरित कर रहे - विष्णुदत्त शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव में मतदान प्रतिशत कम हुआ था। लेकिन भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत की और तीसरे चरण में अच्छा मतदान प्रतिशत रहा। मालवा व निमाड़ की जनता से हमेशा से भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद प्रदान किया है। चुनाव प्रबंधन में लगीं सभी 36 टोलियों ने बहुत मेहनत की है। अच्छे चुनाव प्रंधन अैर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन और बूथ कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने जा रही है।
शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की के लिए मध्यप्रदेश की जनता मतदान कर रही है। कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 प्रतिशत वोट मिले थे, इस लोकसभा चुनाव में पार्टी का आठ से दस प्रतिशत वोट शेयर बढ़ने जा रहा है। चुनाव प्रबंध की टीम ने बहुत मेहनत की है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए भी कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। सभी की मेहनत से पार्टी ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी। अब हम सभी को कल चौथे चरण के मतदान में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कार्य करना है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने सुबह 6 बजे से ही कार्यकर्ता मतदाताओं को वोट देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता खासकर युवा कार्यकर्ता लोगों को घर से निकलकर मतदान करने जाने के लिए प्रेरित करें।












Click it and Unblock the Notifications