'MP आए राहुल गांधी तो कांग्रेस की जमानत जप्त होगी', वीडी शर्मा ने कसा न्याय यात्रा पर तंज
MP में इन दिनों बीजेपी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है, जहां लगातार संगठन की ओर से अलग-अलग अभियान चलाए जा रहे हैं, तो वहीं संगठन के दिग्गज नेता भी लगातार चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाने के काम में जुटे हैं। ऐसे में अब सियासी बयानबाजी का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है।
राजधानी भोपाल में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इतना ही नहीं शर्मा ने राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर तंज कसते हुए उनके आने से एमपी में कांग्रेस की जमानत जप्त होने तक की बात कह डाली है।

वीडी शर्मा ने साधा निशाना
BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, राहुल गांधी की पहले भी यात्राएं थी, जहां-जहां पैर पड़े वहां-वहां बंटाधार हो गया। अभी भी आएंगे तो कुछ और नहीं बचेगा, जमानत की जप्त होनी है. इसी के साथ वीडी शर्मा ने एमपी में निकलने वाली कांग्रेस की राम यात्रा पर भी तंज कसा, जहां उन्होंने कहा कि, जीतू पटवारी पहले दिग्विजय सिंह, सोनिया और राहुल गांधी से तो पूछ लें, श्री राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम कोई राजनीतिक कार्यकम नहीं था। ये वहां नहीं गए। कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। बता दें की जल्द ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर एमपी आने वाले हैं, जहां राहुल की यात्रा को लेकर कांग्रेस तैयारियों में जुटी है, तो वहीं बीजेपी ने इसे लेकर जोरदार तंज कसा है।
अमित शाह का किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, विधानसभा चुनाव 2023 में पार्टी ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है, और बीजेपी मध्य प्रदेश के हम सभी कार्यकर्ताओं का सौभाग्य है कि इस प्रचंड जीत के शिल्पी और रणनीतिकार केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश दौरे पर आ रहे हैं। विधानसभा चुनाव के बाद अमित शाह का यह पहला प्रदेश दौरा है।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: खंडवा लोकसभा से दावेदार कौन?,BJP से ज्ञानेश्वर तो कांग्रेस से शेरा सबसे आगे












Click it and Unblock the Notifications