Loksabha Election: खंडवा लोकसभा से दावेदार कौन?, BJP से ज्ञानेश्वर तो कांग्रेस से शेरा सबसे आगे
Loksabha Election को लेकर MP में तैयारी शुरू हो चुकी है, जहां प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा सीटों पर BJP और कांग्रेस दोनों ही दलों ने प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इस बीच अब सियासी गलियारों के साथ-साथ जनता के बीच यह चर्चा चल रही है कि, मध्य प्रदेश की अलग-अलग लोकसभा सीटों से दावेदार आखिर कौन होगा?, BJP और कांग्रेस आखिर किसे प्रत्याशी बनाएंगे।
सियासी गलियारों के साथ-साथ जनता के बीच चल रही चर्चाओं को ध्यान में रखते हुए वन इंडिया हिंदी ने 'दावेदार कौन?' सीरीज शुरू की है, जिसके तहत हम आपको बताएंगे कि आखिर आपकी लोकसभा सीट से 'दावेदार कौन?' हो सकता है।

दावेदार कौन?, में हम बात करेंगे मध्य प्रदेश की खंडवा लोकसभा सीट की, मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल की प्रमुख लोकसभा सीट में से एक खंडवा लोकसभा सीट में खंडवा जिले के साथ-साथ बुरहानपुर जिला भी शामिल है, जहां दोनों ही जिलों की सभी विधानसभाएं खंडवा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। वर्तमान में सीट से BJP के ज्ञानेश्वर पाटिल सांसद हैं। वहीं आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भी BJP की ओर से ज्ञानेश्वर पाटिल का नाम सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है।
खंडवा लोकसभा सीट को जीतने के लिए कांग्रेस भी तैयार नजर आ रही है, जहां कांग्रेस ने इस लोकसभा सीट को जीतने के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस की ओर से प्रमुख तौर पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह शेर का नाम टिकट के दावेदारों की रेस में सबसे आगे चलता दिखाई दे रहा है, जिसके पीछे की वजह शेरा का लंबा राजनीतिक अनुभव होने के साथ-साथ खंडवा लोकसभा सीट पर गहरी पकड़ होना भी है। इतना ही नहीं शेरा के परिवार से भी कई लोग राजनीति में सक्रिय रहे हैं, इसका फायदा शेरा को आने वाले लोकसभा चुनाव में मिल सकता है।
ये भी पढ़े- Loksabha election 2024: आजमगढ़ से दावेदार कौन, अखिलेश यादव के सामने निरहुआ बचा पाएंगे अपनी सीट?












Click it and Unblock the Notifications