उमा भारती के गृहनगर की बमनी पंचायत में 'मधुशाला, मदहोशी और पियक्कड़ों' पर प्रतिबंध
छतरपुर जिले के बड़ा मलहरा की बमनी पंचायत ने माता के मंदिर में ग्रामसभा कर पूर्ण शराबबंदी का निर्णय लिया है। गांव में न शराब बिकेगी न कोई शराब पीकर उत्पात मचा सकेगा। शराबी को पहले समझाएंगे, बाद में हवालात पहुंचाएंगे।

Uma Bharti : madhya Pradesh की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के गृहनगर बड़ा मलहरा की बमनी ग्राम पंचायत ने अपने यहां पूर्ण् शराबबंद का निर्णय लिया है। महिला सरपंच रुकमन अहिरवार की पहल पर बमनी पंचायत की सीमा में मधुशाला, मदहोशी और पियक्कड़ तीनों को प्रतिबंधित किया गया है। आगामी 26 जनवरी को ग्राम सभा में इस आशय का प्रस्ताव पास कर जिला प्रशासन, शासन को भेजा जाएगा। बता दें कि बुंदेलखड़ इलाके में पहले भी कुछ पंचायतें शराबबंदी को लेकर आगे आ चुकी हैं।
छतरपुर जिले के ग्रामीण इलाके शराबबंदी के मामले में नजीर पेश कर रहे हैं। यहां पंचायतें खुद आगे आकर शराबमुक्ति और शराबबंदी के फैसले कर रही हैं। ताजा मामला बड़ामलहरा के बमनी गांव का है। यहां पंचायत ने सामूहिक रूप से बमनी को शराब मुक्त बनाया है। गांव में अब शराब पीना गुनाह माना जाएगा। निगरानी के लिए युवाओं की एक समिति भी बनाई है। शुरूआत में समझाइश दी जाएगी। नहीं माने तो पुलिस में बंद कराया जाएगा। बमनी पंचायत ने युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों की सहमति से क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री रोकने, युवाओं को नशे से बचाने के लिए अभिनव पहल करते हुए पंचायत क्षेत्र में शराब की बिक्री प्रतिबंधित की है।
पंचायत ने बैठक कर सभी की इस बारे में सहमति भी ली थी। सभी ने एक स्वर में इसको समर्थन दिया तो इस फैसले को लागू कर दिया गया है। पंचायत का निर्णय है कि गांव में शराब नहीं बिकेगी। जो शराब पीये मिलेगा, उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। यदि फिर भी नहीं माने तो बाद में पुलिस के हवाले भी करेंगे।
Recommended Video
शराब बेचने और पीने वाले दोनों पर जुर्माना लगेगा
बमनी की सरपंच रुकमन अहिरवार सहित पंचों की मौजूदगी में बीते दिनों माता के मंदिर में बैठक कर सभी लोगों से इस आशय पर चर्चा की थी। इसमें सभी ने सहमति दी तो शराबबंदी का निर्णय लागू कर दिया गया। इसमें गांव में शराब बेचना और शराब पीना दोनों अब गुनाह माने जाएंगे। पंचायत ने इसके लिए 25 जागरुक युवाओं का आगे कर उनकी कमेटी भी बनाई है। यह कमेटी गांव में अवैध शराब बिक्री करने वालों और शराबियों पर नजर रखेगी। शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को पहले हिदायत दी जाएगी। इसके बाद जुर्माना लगाया जाएगा। तीसरी बार में सीधे पुलिस के हवाले किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications