Video: दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, समय रहते यात्रियों को निकाला गया बाहर
मुरैना, 26 नवंबर। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के रेलवे विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के दो कोच अचानक आग की चपेट में आ गए। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ), एनसीआर डॉ शिवम शर्मा ने बताया कि हेतमपुर रेलवे स्टेशन से निकलने के बाद दुर्ग-उधमपुर एक्सप्रेस के कोच ए1 और ए2 में आग लगने की जानकारी मिली। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। डॉ शिवम शर्मा के मुताबिक आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है।

एक शख्स ने बताया कि ट्रेन के अंदर कुछ दुर्गंध आने के बात पता चला कि कोच में आग लग गई है। मुरैना-धौलपुर के पास वैष्णों देवी से आ रही दुर्ग-ऊधमपुर ट्रेन में आग लग गई है। आग से AC बोगी A-1 और A-2 पूरी तरह जलकर खाक हो गई हैं। दोनो बोगियों को ट्रेन से अलग कर लिया गया है। कोच में धुआं भरने लगा था, हमने लोगों को बोला कि जल्दी उतरो। फिर उनका सामान उतरवाया गया। इस बीच कुछ लोग बेहोश हो गए थे, एक महिला को अन्य साथियों के साथ मिलकर बेहोशी की हालत ने कोच से बाहर निकाला गया।
Recommended Video
यह भी पढ़ें: मुंबई में वैक्सीनेशन कराने वाले यात्रियों को लोकल ट्रेन के लिए दी गई ये खास सुविधा
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि एसी बोगियां धू-धूकर जल रही हैं। इस बीच मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और आग की चपेट में आई बोगियों को ट्रेन से अलग किया गया ताकि अन्य डिब्बों में आग ना फैले। इससे पहले 13 नवंबर को भी नई दिल्ली से झांसी जा रही ताज एक्स्प्रेस में बड़ा हादसा टल गया था। ट्रेन के एसी कोच में ही आग लग गई थी। आग की सूचना लगते ही विभाग सतर्क हो गया था, जिसके तत्काल बाद तकनीकी जांच के लिए गाड़ी को रोकने का फैसला लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications