मुंबई में वैक्सीनेशन कराने वाले यात्रियों को लोकल ट्रेन के लिए दी गई ये खास सुविधा

मुंबई में वैक्सीनेशन कराने वाले यात्रियों को लोकल ट्रेन के लिए दी गई ये खास सुविधा

नई दिल्‍ली, 23 नवंबर। महाराष्‍ट्र सरकार ने वैक्‍सीनेशन करवा चुके लोगों को एक नई सुविधा देने का ऐलान‍ किया है। इस नई सुविधा के तहत रेलवे को यूटीएस मोबाइल ऐप को सरकार के यूनिवर्सल पास के साथ जोड़ा गया है। जिसके माध्‍यम से वैक्‍सीन की कंम्‍पलीट डोज लगवा चुके स्थानीय यात्रियों को अपने फोन पर टिकट बुक करने की अनुमति देगा।

local

मध्‍य रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार कुमार लाहोटी ने बताया कि ये UTS ऐप Android के लिए पहले से ही उपलब्ध है और iOS ऐप आज रात तक उपलब्ध हो जाएगा। जिसके बाद लोकल ट्रेन पास के लिए यूटीएस ऐप की इस सुविधा का उपयोग कल सुबह से लोग कर सकेंगे।यूटीएस मोबाइल ऐप और युनिवर्सल पा को लिंक होने के से यात्रियों को टिकट को लेकर परेशानी नहीं होगी।

इस सेवा को प्राप्‍त वो ही कर सकता है जिसने वैक्‍सीन की दोनों डोज ले ली है और सेकेंड डोज के बाद 14 दिन बाद लोकल ट्रेन से यात्रा करना चाहता है। उसे महाराष्‍ट्र सरकार की ओर से जारी किया जाने वाला युनिवर्सल पास लेना होगा। ये पास जारी करने वाले कर्मचारी सरकारी पोर्टल पर वैक्‍सीन लगवाने का सत्‍यापन करने के बाद ही जारी करेंगे। इसलिए केवल बोलने से काम नहीं चलेगा कि मेरा वैक्‍सीन का दोनों डोज लग चुका है। सरकारी ऐप पर संबंधित यात्री के वैक्‍सीन लगवाने की जानकारी अगर मिसिंग हुई तो ये पास जारी नहीं होगा।

बता दें सरकार की ये सुविधा 24 नवंबर 2021 से Android Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध होगी।

इस ऐप के जरिए पास हासिल करने वाले यात्रियों को टिकट लेने के लिए काउंटर पर नहीं जाना पड़ेगा। इसी ऐप पर यात्रा और सीजन दोनेां टिकअ जारी किए जाएंगे। इसी पर सीजन टिकट को रिनीवल भी यात्री करवा सकेंगे।

जिनके पास मोबाइल में पहले से ये यूटीएस मोबाइल ऐप हैं उन्‍हें इस सुविधा के लिए अपने मोबाइल में डाउनलोड ऐप को अपडेट मूड पर डालकर अपडेट करना होगा। इसकी वजह ये है कि कोरोना काल में इस मोबाइल ऐप को अस्‍थायी रूप से सस्‍पेंड कर दिया गया था।

बता दें इस सप्‍ताह की शुरूआत में पश्चिम रेलवे (डब्ल्यूआर) मुंबई में आठ और एसी लोकल ट्रेन चालू की हैं। अब इन्‍हें मिलाकर कुल 20 एसी लोकल ट्रेन हो गई है। जिससे कुल लोकल ट्रेन की संख्या 20 हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+