Nikay Chunav: दमोह में टीएसएम बनी शैडो भाजपा! प्रत्याशी उतारे, भाजपा की मुसीबत, जानिए क्या है मामला
सागर, 22 जून। मप्र के दमोह जिले में नगरीय निकाय चुनाव कौतूहल से भर गया है, यहां रोमांचक और चटचखारे लेकर चुनावी चर्चाएं हो रही हैं, कारण भाजपा-कांग्रेस के अलावा यहां एक और अघौषित टीम मैदान में कूद पडी है। मप्र में भाजपा के धाकड नेता व पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे व भाजपा से बागी हुए सिद्धार्थ मलैया ने समर्थकों को नगर पालिका चुनाव में उतार दिया है। इनमें भी कई पूर्व पार्षद और पूर्व भाजपा पदाधिकारी शामिल हैं, जो वर्षों तक भाजपा में चुनाव संचालन और मैदानी कार्य करते रहे हैं। दमोह में सिद्धार्थ मलैया के समर्थकों को टीम सिद्धार्थ मलैया (टीएसएम) नाम दिया गया है।

दमोह नगर पालिका में इस दफा के चुनाव रोचक होंगे तो ऐतिहासिक परिणाम लेकर आएंगे, ऐसी संभावना शहर के हर गली-नुक्कड तक जताई जा रही है। आबोहवा बता रही है कि दमोह में यह चुनाव खास होगा। यहां भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे पार्षद प्रत्याशियों में अजीब सी बैचेनी नजर आ रही है, तो कांग्रेस प्रत्याशियों की बांछे खिली हुई हैं। कारण दमोह में भाजपा के स्तंभ माने जाने वाले मलैया परिवार व पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे और भाजपायूमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रहे सिद्धार्थ मलैया ने अपनी उपेक्षा, अनदेखी व लगातार निलंबन के आरोप लगाते हुए पार्टी छोड दी है, लेकिन चुनावी रण नहीं छोडा। उन्होंने शहर के 39 वार्ड में अपने समर्थकों को बतौर पार्षद प्रत्याशी उतार दिया। सभी निर्दलीय रुप से चुनाव में उतरे हैं। जूनियर मलैया के समर्थकों ने इसके लिए बाकायदा एक टीम बनाई है, जिसे टीएसएम नाम दिया गया है। यह टीम पूरे चुनाव का संचालन कांग्रेस और भाजपा पार्टी की तरह ही कर रही हैं।

कल तक भाजपाई थे, आज टीएसएम के निर्दलीय
दमोह में टीएसएम को शैडो भाजपा नाम इसलिए दिया जा रहा है, क्योंकि कल तक भाजपा में रहते हुए बतौर पूर्व पार्षद, बतौर मंडलों के अध्यक्ष, बतौर संगठन पदाधिकारी, बतौर कार्यकर्ता जो पार्टी को बढत दिलाते थे, महज चंद रोज में वे टीएसएम बन गए और भाजपा के लिए मुसीबत बन गए। जाहिर है टीएसएम सीधे तौर पर भाजपा को नुकसान पहुंचाएगी और भाजपा के वोट बैंक को प्रभावित करेंगे। इस चुनावी उथल-पुथल में कांग्रेस चुपचाप तमाशा देख रही है और इनके प्रत्याशी द्वारा कराई जाने वाली क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस फायदे की उम्मीद पाले हैं।
भाजपा में अपने पुराने साथियों के खिलाफ नहीं उतारे प्रत्याशी
टीएसएम ने पूर्व मंत्री जयंत मलैया जो अब भी भाजपा में ही हैं, उनके पुराने साथियों का ख्याल रखा है और अपने प्रत्याशी उनके खिलाफ नहीं उतारे हैं। जानकारी अनुसार पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया समर्थक पार्षद रहे सिविल वार्ड 3 से विजय जैन तथा मागंज वार्ड 01 से अमित त्यागी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है, इस वजह से टीम सिद्धार्थ द्वारा इनके खिलाफ प्रत्याशी नहीं उतारे गए हैं।
इस्तीफों की झडी लगी, मलैया के लिए पार्टी से मोह भंग













Click it and Unblock the Notifications