प्रह्ललाद पटेल के घर की सदस्य बनी “टिटहरी”! दु:खी देख व्याकुल हो जाते हैं केंद्रीय मंत्री, जानें पूरा माजरा
सागर, 27 जुलाई। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में इन दिनों 'टिटहरी पक्षी' (sandpiper) का परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है। कारण केंद्रीय मंत्री पटेल ने खुद इनकी फोटो और इनसे जुडी जानकारी ट्वीट के माध्यम से सार्वजनिक की है। मंत्री पटेल की पर्यावरण और पशुपक्षियों के प्रति आत्मिक लगाव और संवेदना की लोग तारीफ भी कर रहे हैं।

दरअसल केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में एक 'टिटहरी पक्षी' (sandpiper) का परिवार विस्तार ले रहा है, मंत्री ने खुद इसकी फोटो सोशल मीडिया पर डालकर खुशी और संतोष का इजहार किया है। मंत्री पटेल द्वारा किए गए ट्वीट के अनुसार मेरे दिल्ली निवास पर टिटिहरी का विस्तार लेता परिवार। कल एक काल के ग्रास बना तो दोनों देर रात तक दुख में बैचेन होकर आवाज करते रहे, आज प्रात: तीन बच्चों के साथ देखा तो मुझे भी संतोष हुआ।

टिटहरी पक्षी का बड़ा महत्व है
बुंदेलखंड सहित मप्र के गांवों में टिटहरी पक्षी को बड़ी मान्यता मिली हुई है। इसके प्रजनन और प्रसव के बाद अंडों की संख्या को मानसून से जोडकर देखा जाता है। गर्मी के दौरान जून-जुलाई महीने में टिटहरी अंडे देती है। यह दो, तीन या चार तक हो सकते हैं। बुजु्र्ग बताते हैं कि टिटहरी जितने अंडे देती है, उतने महीने बारिश होती है। कई जगह नदी किनारे भी टिटहरी के अंडे मिलते हैं, मान्यता है कि टिटहरी ने नदी किनारे जहां अंडे दिए, नदी का पानी बारिश में वहीं तक पहुंचता है।












Click it and Unblock the Notifications