टाइगर्स पर ​टेरिटरी का संकट, जंगलों से बाहर निकल रहे, 4 साल में 248 की गई जान

टाइगर स्टेट मप्र में बाघ बढ़ रहे हैं और जंगल कम हो रहे हैं। प्रदेश में हर साल औसतन 60 लोगों की जान बाघों के हमले में जा रही है। सरकार बाघों और आदिवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। फसल नुकसान का मुआवजा बढ़ाया गया है।

MP बाघों के हमले में हर साल औसतन 60 लोगों की जा रही जान
Madhya Pradesh को टाइगर स्टेट का दर्जा दिलाने वाले बाघों पर टेरिटरी का संघर्ष हो रहा है। जब-तब बाघों की आपसी संषर्घ में मौत हो जाती है। दूसरी और टाइगर रिजर्व का एरिया बाघों की संख्या के हिसाब से कम हो रहा है। बाघ जंगल से बाहर, खेतों तक घूम रहे हैं, खामियाजा आदिवासी लोगों को जान देकर चुकाना पड़ रहा है। सरकार खुद इसको लेकर चिंतित नजर आ रही है।

मप्र के टाइगर रिजर्व में करीब 700 के आसपास बाघ मौजूद हैं। पन्ना, पेंच, बांधवगढ़, कान्हा-किसली, सतपुड़ा सहित अन्य टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या जिस तेजी से बढ़ी जंगल उसी तेजी से कम हो गए। इधर टाइगर रिजर्व का एरिया जस का तस रहा और बाघ कई गुना बढ़ गए, जिस कारण इनमें आपस में ही टेरिटरी का संकट गहराने लगा और आपसी संघर्ष शुरू हो गया है। बीते दिनों पन्ना में टाइगर टी-7 की मौत भी दो बाघों की लड़ाई में चली गई।

MP बाघों के हमले में हर साल औसतन 60 लोगों की जा रही जान

टाइगर रिजर्व, नेशनल पार्क के बाहर घूम रहे टाइगर
जानकारी अनुसार मप्र के टाइगर रिजर्व और नेशनल पार्कों के बाहर खुले जंगलों में भी बाघों की अच्छी-खासी संख्या है। इसके लिएप्रबंधन के लिए सरकार कोई ठोस नीति बनाने पर विचार कर रही है। बाघ या तेंदुए के हमले से प्रदेश में हर साल औसतन 60 लोगों की मौत होती है। पिछले 4 सालों में टाइगर के हमले में 248 लोगों की मौत रिकॉर्ड में दर्ज है। इसके अलावा टाइगर के हमले में 4792 लोग घायल हुए हैं। इनमें 80 फीसदी आदिवासी ग्रामीण हैं।

सरकार किसानों और ग्रामीणों का भरोसा बढ़ाने में जुटी है
टाइगर्स की मौत के दो सबसे बड़े कारण जांच में निकलकर आए हैंं। पहला तो जंगल में क्षेत्राधिकार अर्थात (टेरिटरी) का को नर बाघों में आपसी लड़ाई जानलेवा साबित होती है। कभी-कभी तो दोनों बाघों की घायल होने के बाद जान चली जाती है। दूसरा सबसे बड़ा कारण रिजर्व एरिया से सटे गांवों, बफर जोन के गांवों में फसल को जानवरों से नुकसान से बचाने किसान खेतों के चारों तरफ तार लगाकर उसमें करंट छोड़ देते हैं। अन्य जानवरों के साथ ही टाइगर भी इस करंट की चपेट में आकर जान गवां देते हैं। सरकार किसानों-आदिवासियों के अंसतोष को कम करने, फसल मुआवजा देने और टाइगर की सुरक्षा के लिए ​प्रयास में जुटी है। फसल मुआवजा के नियम भी बदले जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+