सड़कछाप मंजनू को युवती ने सरेराह चप्‍पल से धुनका, जाने आख‍िर क्‍यों गुस्‍से से तमतमाई लड़की

सागर, 15 जून। मप्र में सागर में सड़क पर वाहन का इंतजार कर रही युवती से मटरगश्‍ती करना व फब्‍त‍ियां कसना एक मनचले युवक को भारी पड़ गया। युवती पहले तो शांत रही, लेक‍िन बाद में उसका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। युवती ने पैर से चप्‍पल न‍िकाली और मनचले की तब‍ियत से धुलाई कर दी। मौके पर युवती का एक पर‍िच‍ित भी पहुंचा और उसने भी जमकर लात-घूसों से युवक को धुनक द‍िया। बमुश्‍क‍िल छ‍िछोरा युवक जान बचाकर भाग पाया।

युवक को चप्‍पलों से धुनका

बुधवार को सागर ज‍िले की खुरई से एक मामला सामने आया है। सोशल मीड‍िया पर एक वीड‍ियो खूब वायरल हो रहा है, इसमें तहसील ग्राउंड के पास एक युवती व उसका साथी एक युवक की चप्‍पल और लात-घूसों से धुनाई कर रहे थे। युवती चप्‍पल मारती जा रही थी और कह रही थी अब छेड के द‍िखा। रास्‍ते में मनचले आश‍िक की धुनाई का सीन देखकर क‍िसी राहगीर ने मोबाइल से वीडियो बनाकर सोशल मीड‍िया पर वायरल कर द‍िया। गले में गमछा डाले एक मनचला इसमें प‍िटाई के दौरान युवती से माफी मांगता भी द‍िख रहा है, लेक‍िन युवती छेडखानी और कमेंटस बाजी से इतनी आहत नजर आई की वह गुस्‍से से तमतमाते हुए युवक पर चप्‍पलें बरसाती रही। मौके पर पुल‍िस भी पहुंची हालांकि तब तक मनचला युवक भाग चुका था। युवती ने मामले में श‍िकायत करने से इंकार कर द‍िया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+