MP : छतरपुर के स्कूल परिसर में शिक्षक ने पढ़ी नमाज, वीडियो वायरल, हिन्दू संगठनों ने जताया आक्रोश

सागर, 6 अगस्त। मप्र के छतरपुर ज‍िले में श‍िक्षकों की एक स्‍कूल में ट्रेन‍िंग के दौरान एक श‍िक्षक स्‍कूल पर‍िसर में ही नमाज अता करने लगा। वहां मौजूद किसी व्‍यक्‍त‍ि ने उसका वीड‍ियो बनाकर वायरल कर द‍िया ज‍िसके बाद सरकारी संस्‍थान में धार्म‍िक गत‍िव‍िध‍ि को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। ह‍िन्‍दू संगठन स्‍कूल पहुंच गए और अध‍िकार‍ियों के सामने इस घटना को लेकर व‍िरोध जताया।

छतरपुर: स्‍कूल में ट्रेन‍िंग के दौरान नमाज पढ़ने लगा श‍िक्षक

वायरल वीड‍ियो में एक श‍िक्षक छतरपुर के सरकारी महाराजा स्‍कूल नंबर-2 के पर‍िसर में बैठने के ल‍िए लगाई गई बैंच पर नमाज पढ़ने नजर आ रहा है। आसपास पर‍िसर में और भी लोग मौजूद थे। इसी दौरान क‍िसी ने श‍िक्षक के नमाज पढ़ने का वीड‍ियो बनाया और सोशल मीडि‍या पर पोस्‍ट कर द‍िया। मामले की जानकारी जैसे ही व‍िश्‍व ह‍िन्‍दू पर‍िषद और बजरंग दल को लगी तो बवाल खड़ा हो गया। वे तुरंत स्‍कूल पहुंच गए और श‍िक्षा व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों के सामने इस तरह की धार्म‍िक गत‍िव‍िध‍ियों को लेकर सख्‍त आपत्‍त‍ि‍ दर्ज कराई। अध‍िकार‍ियों ने उक्‍त श‍िक्षक को बुलाकर फटकार भी लगाई है और आगे से इस तरह की गत‍िव‍िध‍ि स्‍कूल पर‍िसर में न करने की ह‍िदायत भी दी है। उक्‍त श‍िक्षक लवकुश नगर स्‍कूल में पदस्‍थ बताया जा रहा है।

नमाज

स्‍कूल में नमाज पढ़ने वाले श‍िक्षक पर कार्रवाई की मांग
छतरपुर में बजरंग दल के ज‍िला महामंत्री पुष्‍पेंद्र राजा परमार ने कहा है कि श‍िक्षा के मंद‍िर स्‍कूल पर‍िसर में इस तरह से क‍िसी भी धर्म समुदाय व‍िशेष के व्‍यक्‍त‍ि को अपने धर्म या धार्म‍िक क्र‍ियाकलाप का प्रदर्शन करने की आवश्‍यकता नहीं है। यह गलत भी है। यद‍ि इस तरह की घटना आगे हुई तो ह‍िन्‍दू संगठन आंदोलन करेगा। संगठनों ने उक्‍त श‍िक्षक पर कार्रवाई की मांग भी श‍िक्षा व‍िभाग के अध‍िकार‍ियों के सामने उठाई है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+